फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी अग्निकांड में अहम खुलासा, पता चल गया कहां लगी थी आग, क्यों हुआ था धमाका

Fri, 13 Dec 2019 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनाज मंडी स्थित अवैध फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
अनाज मंडी अग्रिकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी रही है वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि दूसरी मंजिल पर लगे बिजली के सब-मीटर में आग लगी थी। आग लगने के दौरान जोरदार धमाका हुआ था। अभी तक जांच में यही बात सामने आ रही है कि बिजली के सब मीटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
इमारत में मौजूद दो से तीन लोगों ने धमाके की आवाज सुनी थी। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में जेजे एक्ट की धारा जोड़ दी है। दिल्ली पुलिस इमारत के तीसरे मालिक इमरान को गिरफ्तार कर करने के अलावा उत्तरी दिल्ली के अलावा गेटर नोएडा व नोएडा में छापेमारी कर रही है। शुक्रवार शाम को भी पुलिस कई जगह दबिश दे रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
इमारत में लगा बिजली का मीटर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि दूसरी मंजिल पर मुख्य बिजली मीटर के कई सब बिजली मीटर लगे हुए थे। इनमें एक सब मीटर में आग लगी थी। सब मीटर में आग लगने से आग फैलती चली गई थी। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अग्रिकांड के समय इमारत में कुल 14 नाबालिग थे। ये फैक्टरियों में काम करते थे। इनमें से सात नाबालिग की मौत हो चुकी है। सात नाबालिग घायल हुए हैं और से नाबालिग अस्पतताल में भर्ती हैं। फैक्टरियों में मजदूरों के काम करने के कारण एफआईआर में जेजे एक्ट की धारा
जोड़ दी गई थी। 

4 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार इस बात की भी जांच की जा रही है कि कौन-कौन सी सिविक एजेंसियों के अधिकारी दोषी है। एफआईआर में उत्तरी नगर निगम के कर्मचारियों को आरोपी बनाया जा सकता है। दोषियों का पता करने के बाद एफआईआर में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा अनाजमंडी अग्रिकांड में इमारत के दो मालिक रेहान व सोहैल के अलावा फुरकान को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस तीसरे मालिक इमरान की तलाश कर रही है। इमरान की तलाश के लिए अपराध शाखा की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। अपराध शाखा की टीमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में छापेमारी कर रही हैं। अपराध शाखा के अधिकारी ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें