मृतक सुनीता की मां
- फोटो : अमर उजाला
जांच में मां-बेटे के सुनीता को दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने का पता चला है। उल्लेखनीय है कि आईआईटी दिल्ली के कैंपस क्वार्टर में शुक्रवार रात लैब सहायक गुलशन दास, उसकी पत्नी सुनीता और मां कांता देवी के शव फंदे में लटके मिले थे। देवेंद्र आर्य के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि सभी की मौत फांसी लगने यानी दम घुटने से हुई।