मोहननगर चौराहे पर बांटे 151 हेलमेट
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा, सीओ ट्रैफिक महीपाल सिंह ने मोहननगर चौराहे पर सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के बाहर कांवडियों को हेलमेट वितरित किए। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि शिवभक्त बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। ऐसे करीब 151 कांवडियों को हेलमेट दिए गए।
उन्होंने शिवभक्तों से अपील की है कि वह बिना हेलमेट के सफर न करें। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करें। निर्धारित गति से अधिक वाहन न चलाएं। जिससे पैदल चलने वाले शिवभक्त भी सुरक्षित अपने स्थान तक पहुंच सके।
विजय कारगिल दिवस और जल संरक्षण का दिया संदेश
वसुंधरा लाल बत्ती के पास नए फ्लाईओवर के नीचे अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक विकास परिषद संस्था ने शिवभक्तों की सेवा की। इस दौरान कांवडियों को फल, पानी, जूस और दवाई वितरित की गई। शिविर में कारगिल विजय दिवस की एक झलक देखने को मिली। साथ ही पूर्व सैनिकों ने जल संरक्षण का भी संदेश दिया।