फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने जा रहे हैं तो पता होने चाहिए 9 सवालों के जवाब, हर रोज 40% लोग हो रहे फेल

Sat, 19 May 2018 12:22 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
driving
जिले में दोपहिया और चार पहिया वाहनों को पढे़ लिखे हर तबके के व्यक्ति दौड़ा रहे हैं। मगर जब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बात आती है तो ऑनलाइन टेस्ट में करीब 40 फीसदी लोग फेल हो जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो इमेज
विशेष बात यह है कि यातायात से जुडे़ 9 नियम सही बताने पर ही टेस्ट पास हो जाता है। मगर यातायात के नियमों की पूरी जानकारी न होने के कारण लोग कई-कई बार परीक्षा देने के बाद ही डीएल बनवा पाते हैं। नोएडा में हर रोज 100 से 200 लोगों द्वारा लर्निंग डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। मगर ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण हर रोज 80 लोगों को ही लर्निंग टेस्ट देने के लिए बुलाया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
DRIVING
टेस्ट में 16 सवाल पूछे जाते हैं। करीब 35 से 40 फीसदी लोग होते हैं जो केवल 6 से 7 सवाल ही ठीक कर पाते हैं। जबकि पास होने के लिए कम से कम 9 सवालों के जवाब चाहिए। उसके बाद ही डीएल बनाया जाता है। अधिकारियों की मानें तो लोगों को विभाग की ओर से यातायात संबंधित नियमों की जानकारी के लिए पहले कार्यालय में लगे बोर्ड को पढ़वाया जाता है। जिससे उन्हें संकेतकों का ज्ञान हो सके। एमबीए, इंजीनियर और डॉक्टर तक ऑनलाइन टेस्ट में फेल हो जाते हैं।

4 of 5
women driving
73 संकेतकों की जानकारी जरूरी परिवहन विभाग की ओर से सामान्य 73 आदेशात्मक सड़क चिन्ह और सचेतक बनाए गए हैं। अगर व्यक्ति इन संकेतकों को याद कर ले अथवा पहचान ले तो हादसों में काफी कमी आ जाएगी। करीब 40 फीसदी लोगों में इन संकेतकों को पहचानने की क्षमता नहीं है। ऐसे ही लोग हादसों का शिकार होते हैं और दूसरों की जान भी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
driving license
लर्निंग डीएल बनवाने के लिए रोजाना 80 आवेदकों को ऑनलाइन स्लॉट मिलता है। इनमें से करीब 35-40 फीसदी लोग यातायात नियमों की जानकारी न होने के कारण फेल हो जाते हैं। जिन्हे दोबारा कार्यालय परिसर में बोर्ड पर चिन्हों को पढ़वाया जाता है। जिससे वह दोबारा परीक्षा में पास हो पाते हैं।- एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें