फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI के ग्राहक हैं तो 31 मार्च से पहले कर लें ये 2 काम, वरना हो जाएगी देर 

Mon, 26 Mar 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
SBI
31 मार्च के बाद वित्तीय वर्ष 2017-18 खत्म हो जाएगा और नया वर्ष शुरू हो जाएगा। अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो 31 मार्च की डेट आपके लिए बहुत खास है। 31 मार्च से पहले इन कामों को कर लें वरना देरी आपको काफी महंगी पड़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
cheque book
31 मार्च के बाद एसोसिएट्स बैंक और महिला बैंक के चेक हो जाएंगे बेकार, ऐसे करें नया चेकबुक अप्लाई
एसबीआई ने जानकारी दी है कि एसबीआई के वो एसोसिएट बैंक जो एसबीआई में मर्ज हो चुके हैं और महिला बैंक की चेक बुक 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएगी। ऐसे में इन सभी बैंकों के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले नए चेकबुक के लिए अप्लाई करना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
sbi
ऐसे करें अप्लाई- एसोसिएट बैंकों के वो कस्टमर जिन्होंने अब तक नए चेकबुक के लिए अप्लाई ना किया हो वो इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के जरिए इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। या फिर आप अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच जाकर भी चेकबुक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आप एसबीआई के समाधान ऐप के जरिए भी चेक बुक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
sbi
कराएं होम लोन प्रोसेसिंग फीस 100% माफ
अगर आप अपने मौजूदा होम लोन को एसबीआई में ट्रांसफर करते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अगर आप 31 मार्च से पहले ऑनलाइन होम लोन अप्लाई करते हैं तो भी आपकी प्रोसेसिंग फीस 100 प्रतिशत माफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें