फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीना डाबी ने कश्मीर से पहले मार्च में ही इस शहर में कर ली थी शादी, खुद बताया सीक्रेट

Thu, 12 Apr 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
tina dabi - फोटो : twitter
हमारे समाज में कई ऐसी रस्में हैं जिन पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। इनमें से शादी भी एक है जो सिर्फ दो दिलों को ही नहीं बल्कि, दो परिवारों दो समाजों को जोड़ने वाला माना जाता है। ऐसे में अगर समाज में एक बड़ा मुकाम रखने वाला शख्स उसी समाज की बंदिशों को तोड़कर शादी कर ले तो वह समाज के लिए एक नई मिसाल पेश करता है। ऐसा ही कुछ किया दिल्ली की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने जिन्होंने समाज से लड़कर अपने प्यार अतहर आमिर से शादी कर ली। इन दोनों की शादी इस वक्त सुर्खियों में है। कहा जा रहा रहा है कि इन दोनों ने 7 अप्रैल को कश्मीर में शादी की लेकिन यह पूरा सच नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
tina dabi
टीना और अतहर की शादी के बाद लोग यही सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक दलित लड़की और मुस्लिम लड़के की शादी हुई कैसे? किस रिवाज से दोनों ने शादी की? तो इसका जवाब खुद टीना ने दिया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने और अतहर ने तो मार्च में ही शादी कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 4
tina dabi - फोटो : अमर उजाला
टीना ने खुद ट्वीट कर बताया है कि अतहर और मैंने जयपुर में पिछले महीने ही शादी कर ली थी। हम दोनों ने 20 मार्च को जयपुर में कलेक्टर ऑफिस में ही शादी कर ली थी। इसके बाद हमने दो वेडिंग सेलिब्रेशन प्लान किया है। एक अभी हाल में कश्मीर में संपन्न हुआ और दूसरा....
विज्ञापन

4 of 4
tina dabi
एक इंटरव्यू में टीना से बार-बार पूछे जाने पर भी उन्होंने शादी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। शायद शादी जैसे निजी मामले को वह अपने तक ही सीमित रखना चाहती हैं। वो यह नहीं बताना चाहतीं कि उनकी शादी किस धर्म या किस रीति रिवाज के मुताबिक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें