मां संग दोनों बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
'क्यों की दो मासूमों की हत्या'
जयश्री के भाई चंद्रभान ने बताया कि उनका परिवार बुलंदशहर के डिबाई स्थित औरंगाबाद में रहता है। परिवार में पिता अतर सिंह के अलावा मां रानी देवी, तीन भाई चंद्रभान, सूरज और छोटा भाई रूपेंद्र है। गांव में पिता खेती-बाड़ी करते हैं, चंद्रभान और सूरज सिलाई का काम करते हैं, वहीं रूपेंद्र अभी पढ़ाई कर रहा है। चंद्रभान ने बताया, घर पर सभी लोग जयश्री का इंतजार कर रहे थे। इस बीच सात बजे प्रदीप के मौसा जसवंत का कॉल आया। उसने बताया कि बहन व भांजियों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि दोनों मासूम बच्चियों का क्या दोष था जिसकी उसने हत्या कर दी।