फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में 'मूसलाधार आफत': त्योहार वाले दिन सरकारी दावे फेल, दरिया बनीं सड़कें; रक्षाबंधन पर बेबस दिखे लोग

Sat, 09 Aug 2025 07:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पंचकुइयां रोड में बारिश से बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया था। ट्रैफिक भी हो गया ठप राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम की खबरें आईं। कई इलाकों में लंबे ट्रैफिक जाम की खबरें आने से शहर थम सा गया।
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम - फोटो : PTI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश देर शाम तक जारी थी। इस बारिश ने गर्मी से तो राहत जरूर दी, लेकिन सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। कई जगहों पर लोग बारिश के बाद घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। साउथ दिल्ली, पूर्वी व मध्य दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। सबसे ज्यादा परेशानी राखी बांधने के लिए जानी वाली महिलाओं को हुई।
विज्ञापन

2 of 9
भारी ट्रैफिक जाम - फोटो : पीटीआई
राजधानी में ट्रैफिक ठप
दिल्ली के पंचकुइयां रोड में बारिश से बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया था। ट्रैफिक भी हो गया ठप राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम की खबरें आईं। कई इलाकों में लंबे ट्रैफिक जाम की खबरें आने से शहर थम सा गया। बारिश की वजह से जगह-जगह पर सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। पालम मोड इलाके में एयरपोर्ट से धौला कुआं जाने वाले रास्ते पर जलभराव के कारण लोगों को भारी समस्या हुई। एक से डेढ़ फीट तक पानी सड़क पर भरा रहा, जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 9
अंडरपास में फंसा ऑटो - फोटो : PTI
आईटीआई में हुआ जलभराव
नई दिल्ली के आईटीआई इलाके से भी तस्वीरें सामने आई, जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, सुबह का वक्त होने पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिससे स्थिति सामान्य नजर आई। इसी तरह बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में जबरदस्त जलभराव देखने को मिला। राहगीर कई फीट पानी से गुजरने को मजबूर होते दिए। मादीपुर इलाके के विशाल एन्क्लेव रोड पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

4 of 9
अंडरपास में हुआ जलभराव - फोटो : पीटीआई
दिल्ली में लगातार बारिश सड़कों पर जलभराव
दिल्ली में रातभर हुई बारिश से पटपडग़ंज इलाके का एनएच-24 एक बार फिर पानी में डूब गया, जिससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। आम आदमी पार्टी के नेता और पटपडग़ंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुलदीप भंडारी ने इस जलभराव को लेकर दिल्ली सरकार और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने एनएच-24 पर जमा पानी में नाव चला कर विरोध जताया और जल निकासी को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

5 of 9
अंडर पास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
अंडरपास बंद करने पड़े
यातायात जलभराव के कारण जखीरा, ओखला, भैरो मार्ग अंदरपास और पुल प्रह्लादपुर अंडरपास को बंद करना पड़ा। पुलिस ने अशोक विहार, शालीमार बाग, पीतमपुरा, आदर्श नगर (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) से पटेल नगर, करोल बाग और मोती नगर (पश्चिमी दिल्ली) की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है। प्रगति मैदान टनल में कई जगह पानी भर गया था।
विज्ञापन

6 of 9
यमुना में बढ़ा जलस्तर - फोटो : पीटीआई
पूलों में लोगों को तैरना पड़ेगा
त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर स्थानीय विधायक विजय कुमार ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वर्षों से त्रिलोकपुरी में बारिश के बाद पानी भरने की समस्या नहीं थी, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बहनों को विशेष तोहफा देते हुए गलियों और सड़कों पर जगह-जगह ओपन-एयर स्विमिंग पूल बनवा दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब बहनों को राखी बांधने के लिए घर से निकलते ही सबसे पहले इन पूलों में तैरना पड़ेगा या फिर नाव से भाई तक पहुंचना होगा। जलभराव की यह स्थिति प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। पहले यहां का ड्रेनेज सिस्टम बेहतर था, जिससे बारिश का पानी आसानी से निकल जाता था, लेकिन इस बार नालों की सफाई और जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन

7 of 9
बारिश के कारण लोगों की करना पड़ा मुसीबतों का सामना - फोटो : अमर उजाला
बारिश से रक्षाबंधन के त्यौहार की रौनक फीकी
दिल्ली में सुबह से शुरू हुई बारिश देर रात तक होती रही। बारिश ने रक्षाबंधन के त्यौहार की रौनक को फीका कर दिया। शाहदरा की मशहूर छोटा बाजार मार्केट, जो आमतौर पर इस मौके पर खचाखच भरी रहती है, इस बार सुनी-सुनी नजर आई। मिठाइयों की कुछ दुकानें ही खुली थीं, जबकि बाकी अधिकांश दुकानें बंद रहीं। त्यौहार के दिनों में जहां सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल होता था, वहीं आज हालात ऐसे थे कि बैटरी रिक्शे तक आराम से चल रहे थे, जो सामान्य दिनों में यहां प्रतिबंधित रहते हैं। बारिश ने सिर्फ बाजारों ही नहीं, बल्कि लोगों के घरों को भी प्रभावित किया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों, खासकर सोनिया विहार की गलियों में, नालियों का पानी घरों में घुस गया। लोगों को घर से पानी निकालने के लिए जूझना पड़ रहा था।

8 of 9
भारी बारिश के बाद गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने जारी की थी एडवाइजरी
रक्षाबंधन के दिन सुबह से हो रही बारिश कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली पुलिस ने त्योहार के दिन वाहन चालकों को जलभराव मार्ग और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों और मेट्रो से सफर करने की सलाह दी। दिल्ली पुलिस जगह -जगह जाम न लगे और वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए सक्रिय नजर आई। हालांकि देर शाम तक कई जगह जाम जैसी स्थिति नजर आई।
विज्ञापन

9 of 9
भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में लंबा जाम
ग्रेटर नोएडा के परी चौक, अल्फा गोल चक्कर, पी-3 गोल चक्कर, सूरजपुर, गौड़ चौक, तिलपता चौक, हनुमान मंदिर और बिसरख चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुबह से शाम तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।

बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव, गड्ढे और सड़क किनारे जमा पानी के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गलगोटिया अंडरपास में चार से पांच फीट पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। यहां जलभराव में एक एंबुलेंस और एक बस खराब होकर बीच रास्ते में बंद हो गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर एंबुलेंस को किनारे कराया, जबकि क्रेन की मदद से खराब बस को हटाया गया। जाम को खत्म करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत की। कई स्थानों पर अस्थायी रूप से डायवर्जन लागू करना पड़ा। पुलिसकर्मी बारिश में भीगते हुए लगातार यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे। कई जगह पर बारिश में फंसे और खराब हुए दोपहिया व चारपहिया वाहनों को किनारे करने के लिए पुलिसकर्मी खुद मदद करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें