फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज दामाद को नहीं मिले 5 लाख तो ससुर को किया SMS 'तलाक तलाक तलाक'

Sun, 14 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी दहेज के लिए करता था पत्नी की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में दहेज में पांच लाख रुपये ना मिलने पर एक युवक ने अपनी पत्नी को एसएमएस के जरिए तलाक दे दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
triple talaq - फोटो : अमर उजाला
तलाक का मैसेज लड़की के पिता के फोन पर भेजा गया था। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी। लड़की के परिजनों ने लड़के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पक्ष अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
 
विज्ञापन

3 of 6
triple talaq - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, लड़की का नाम सलमा है, जो दादरी की रहने वाली है। उसकी शादी 10 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के एक युवक आज़ाद से हुई थी। आरोप है कि लड़के पक्ष ने आज़ाद की सरकारी नौकरी बताई थी। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही इस कहानी का भंडाफोड़ हो गया। 

4 of 6
triple talaq - फोटो : अमर उजाला
लड़की वालों को पता चला कि आज़ाद किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सलमा ने खोजबीन की तो आजाद ने उसे धमका कर चुप करा दिया। इसके बाद से सलमा के साथ मारपीट होने लगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
triple talaq - फोटो : अमर उजाला
लड़के वालों ने सलमा को अपने पिता से पांच लाख रुपये लाने को कहा। सलमा के इनकार करने पर आजाद ने उसे दादरी स्टेशन लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
triple talaq - फोटो : अमर उजाला
अब लड़की के पिता के मोबाइल पर “तलाक़ तलाक़ तलाक़” का मैसेज आया है। पीड़ित लड़की पक्ष ने इस मामले की रिपोर्ट दादरी कोतवाली में की है। पुलिस ने सेक्शन धारा ए 498A, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें