फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को इंडिया गेट पर दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 14 May 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शहीद फैयाज को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : ANI
देश की राजधानी में इंडिया गेट पर स्थित देश की सुरक्षा में शहीद जवानों की याद में स्थापित अमर जवान ज्योति पर शनिवार शाम कश्मीर में आतंकियों द्वारा मारे गए सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को श्रद्धांजलि दी गई। हजारों की तादाद में सेना के अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों समेत आम लोगों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर लेफ्टिनेंट फैयाज के हत्यारों को जल्द से जल्द व सख्त सजा देने की मांग रखी। इस दौरान लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और लेफ्टिनेंट उमर फयाज अमर रहे के नारे लगाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
fayaz
 इंडिया गेट पर इस कैंडल मार्च का आयोजन लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए) के बैचमेट की ओर से किया गया था। क्योंकि एनडीए में ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को 10 दिसंबर 2016 को भारतीय सेना में कमीशन मिला था। वे 129वैं बैच के कैडेट थे। कैंडल मार्च के दौरान सेना के अधिकारियों व जवानों ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें इंसाफ देने की भी मांग रखी।     
विज्ञापन

3 of 7
fayaz
दक्षिण कश्मीर के शोपियां स्थित शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के घर शनिवार को सेना के अधिकारी पहुंचे और उनके परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। सेना ने उमर फैयाज के हत्यारे को सबक सिखाने का भी भरोसा इस परिवार को दिया। सेना ने इस इलाके की एक स्कूल का नाम लेफ्टिनेंट उमर फैयाज गुडविल स्कूल रखने का फैसला किया है।
 

4 of 7
tributes
भारतीय सेना के 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को मंगलवार 9 मई की रात आतंकी घर में घुसकर उन्हें घसीट ले गए। मां जमीला और पिता फयाज अहमद चीखते रह गए। लेकिन वो अपने बेटे को आतंकियों के चंगुल से बचा न सके। 
विज्ञापन

5 of 7
fayaz
उमर फयाज की मां जमीला शोपियां के बटपूरा मातिरबग गांव में अपने भाई के घर अपनी भतीजी की शादी में गई हुई थीं। उमर ने भी शादी में शामिल होने के लिए अनंतनाग से आए थे।
विज्ञापन

6 of 7
fayaz
आर्मी ज्‍वाइन करने के बाद, यह फैयाज की पहली छुट्टी थी। वह जम्‍मू के अखनूर एरिया में तैनात अपनी यूनिट के पास 25 मई को वापस लौटने वाले थे। मगर आतंकियों ने अधिकारी को अगवा कर उनकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fayaz
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार शाम को फैयाज को अगवा कर लिया था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “एक कायरतापूर्ण कृत्य के तहत कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने मंगलवार को एक निहत्थे, युवा सैन्य अधिकारी उमर फैयाज को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें