एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉप किया है। नोएडा सेक्टर-61 निवासी रक्षा को इसकी जानकारी एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने खुद फोन पर दी तो वह खुशी से झूम उठी।
विज्ञापन
2 of 4
CBSE topper Raksha Gopal
रक्षा ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि मैंने ह्यूमैनेटिज में ऑल इंडिया टॉप किया है। एचआरडी मिनिस्टर ने मुझसे पूछा कि आगे क्या करोगी तो मैंने पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स करने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 4
CBSE topper Raksha Gopal
- फोटो : अमर उजाला
ये सुनकर वे बहुत खुश हुए और मुझे बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने पूछा कि राजनीति में जाएंगी तो मैंने इनकार कर दिया।
बिना ट्यूशन के हासिल किया मुकाम
दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज और मिरांडा कॉलेज उसकी प्राथमिकता पर हैं। रक्षा बताया कि उसने बिना ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया है। वह दिन में 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थी। रक्षा के इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और इकोनोमिक्स में 100 नंबर आए हैं।