केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अपने सभी जोन का रिजल्ट जारी हो गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की छात्रा रक्षा गोपाल ने सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है। रिजल्ट देखने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल था। हालांकि, जिनका रिजल्ट अच्छा नहीं रहा, वे निराश दिखे।
विज्ञापन
2 of 9
रक्षा गोपाल को मिठाई खिलाती उनकी टीचर।
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा को 99.6 फीसदी मार्क्स मिले हैं। रक्षा ने 500 में 498 अंक हासिल किए हैं। 12वीं टॉपर आगे पॉलिटिकल साइंस से एमए करना चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 9
CBSE 12th RESULT
सीबीएसई परीक्षा में चंडीगढ़ के डीएवी सेक्टर-8 स्कूल की भूमि सावंत ने दूसरे नंबर पर रही हैं। उनका स्कोर 100 में 99.4 रहा है। वहीं, सीबीएसई में तीसरा स्थान चंडीगढ़ के ही दो छात्रों को मिला है।
4 of 9
CBSE 12th RESULT
चंडीगढ़ के भवन विद्यालय से मन्नत लूथरा और इसी स्कूल से आदित्य नैना दोनों ने 99.2 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं।
विज्ञापन
5 of 9
CBSE 12th RESULT
मानव संसाधन और विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर टॉपर्स से बात की है और उन्हें कामयाबी की बधाई दी है।
विज्ञापन
6 of 9
CBSE 12th RESULT
इस साल 9 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 10,98,891 छात्र बैठे थे। सीबीएसई के दिल्ली रीजन में सबसे ज्यादा 2,58,321 छात्र थे।
विज्ञापन
7 of 9
CBSE 12th RESULT
इस बार देशभर में करीब 82 फीसदी छात्र पास हुए हैं, पिछले साल कुल 83 फीसदी छात्र सीबीएसई परीक्षा में सफल हुए थे।
8 of 9
CBSE 12th RESULT
रिजल्ट सुबह साढ़े 10 बजे जारी हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट तीन सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया है।