नारायण दत्त शर्मा प्राइवेट जॉब कर घर चलाते हैं। 25 जून 2015 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को बैंक का मैनेजर बताया। कहा कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक किया जा रहा है।
विज्ञापन
एटीएम से पैसा उड़ाने के लिए ये तरकीब अपनाते हैं ठग
2 of 5
फोन करने वाले ने बताया कि नया कार्ड जारी होने वाला है। उसने उनके एटीएम कार्ड के अंतिम चार अंक बताकर पुष्टि की। झांसे में लेने के बाद उसने नारायण दत्त शर्मा से एटीएम नंबर, पिन नंबर, कार्ड की एक्सपायरी डेट और कार्ड के पीछे पड़ा तीन अंक का सीवीवी नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन
एटीएम से पैसा उड़ाने के लिए ये तरकीब अपनाते हैं ठग
3 of 5
इसके बाद उनके खाते से 63,988 रुपये निकल गए। कुछ दिन बाद रुपये निकालने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते में पैसा ही नहीं है।
एटीएम से पैसा उड़ाने के लिए ये तरकीब अपनाते हैं ठग
4 of 5
तब उन्हें पता चला कि फर्जी बैंक अधिकारी बन ठगों ने फोन पर एटीएम की जानकारी हासिल कर ली और खाता खाली कर दिया। सारन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एटीएम से पैसा उड़ाने के लिए ये तरकीब अपनाते हैं ठग
5 of 5
बैंक अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग के जरिये उनके खाते से धन निकाला गया है। एसएचओ सारन ने बताया कि केस दर्ज कर धोखेबाजों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।