रिंकू हत्याकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी दीपक और उसकी शादीशुदा बहन काजल को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों रिंकू की प्रेमिका के भाई-बहन हैं। हत्यारोपी भाई संतोष, उसके दो दोस्त सलमान और करण भागे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की प्लानिंग रिंकू की प्रेमिका को भी मारने की थी, लेकिन पिता मिश्रीलाल ने उसे बचा लिया और फैजाबाद ले गए।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
2 of 8
एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात 12:40 बजे तक रिंकू ने मोबाइल पर प्रेमिका से बात की थी। प्रेमिका ने बताया कि घर में सब सो गए हैं। इसके बाद रिंकू उसके घर चला गया। ग्राउंड फ्लोर पर रिंकू की प्रेमिका और उसके बुजुर्र्ग पिता अलग-अलग कमरे में थे। प्रेमिका के भाई संतोष और दीपक छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
3 of 8
रात करीब एक बजे संतोष पानी पीने नीचे आया तो बहन के कमरे से कुछ आवाजें सुनकर अंदर चल गया। उसने बहन को रिंकू के साथ देखा तो आग बबूला होकर रिंकू को पीटने लगा। रिंकू भी उससे भिड़ गया। शोर सुनकर दीपक भी छत से नीचे आया और दोनों भाइयों ने रिंकू को परदा टांगने वाले पाइप और डंडे से पीटा। रिंकू ने उनसे कहा था कि ‘अभी तुम पीट लो, बाद में मैं भी तुम्हें मारूंगा।’
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
4 of 8
एक बार दोनों के चंगुल से छूटकर रिंकू घर से बाहर भी निकल गया था, लेकिन उसे दोबारा पकड़कर दीपक और संतोष ले आए। दीपक ने कॉल कर अपने दोस्तों विजयनगर के करण और हैबतपुर के सलमान को भी बुला लिया। उन्होंने मिलकर रिंकू की पिटाई की, छाती पर ईंटें मारी, नहीं मरा तो गला घोंट दिया। दोनों भाई बहन को भी मार डालना चाहते थे। उन्होंने उसकी भी पिटाई की, मगर पिता ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
5 of 8
एसपी सिटी ने बताया कि वारदात के बाद सलमान के कहने पर शव को ग्रेटर नोएडा और सुदामापुरी के बॉर्डर के पास नाले में फेंकना तय किया गया। दीपक ने इसकी सूचना हैबतपुर निवासी शादीशुदा बहन काजल को भी दी, काजल रात में ही ऑटो से अकेले मायके पहुंच गई। काजल ने हत्या के बाद फर्श पर पड़े खून के धब्बे साफ किए।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
6 of 8
दीपक का दावा है कि सलमान ऑटो चलाकर लाया था। शव को दो बोरे में डालकर पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया। पिता और रिंकू की प्रेमिका को सुल्तानपुर डिपो की बस में बैठाया। सुल्तानपुर से वह फैजाबाद स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर चले गए हैं। एसपी ने बताया कि दीपक के पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दीपक पहले भी जेल जा चुका है, जेल में ही उसकी मुलाकात करण से हुई थी। सलमान उसका पुराना दोस्त है। रिंकू के शव का बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
7 of 8
इसके बाद परिजनों ने शव को हिंडन घाट पर ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान वहां एसपी सिटी ने एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात किया था। रिंकू के भाई अमित ने बताया कि 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग उन्होंने नहीं की है, किसी बाहरी व्यक्ति ने ऐसा कहा होगा। दीपक ने बताया कि जब रिंकू की पिटाई की जा रही थी तो मोहल्ले वालों ने भी देखा था, इनमें से कुछ रिंकू के भी जानकार थे। उसने बताया कि रिंकू को बहन के साथ पहले भी दो-तीन बार देखा था, उसे घर न आने से रोका था, मगर वह नहीं माना।
ऑनर किलिंग: पिता ना रोकता तो प्रेमिका को मार देता भाई
8 of 8
दीपक बहन काजल का सिम अपने साथ ले गया था, ताकि वह बहन और परिवार के अन्य सदस्यों से टच में रहे। उसी सिम की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस उस तक पहुंची। हापुड़ का रहने वाला रिंकू विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में बुजुर्ग मां अतरकली और दो छोटे भाइयों के साथ रहता था। रविवार रात से वह लापता था, सोमवार सुबह उसकी प्रेमिका ने कॉल कर रिंकू की हत्या की खबर उसकी बहन विमला को सुबह चार बजे दे दी थी। बुधवार को उसका शव मिला था।