फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

विज्ञापन
1 of 10
शहरवासियों की जागरूकता और पुलिस की सतर्कता के चलते यह होली साइबरसिटी वासियों के लिए यादगार रही। पॉश सोसायटियों से लेकर पुराने शहर की कॉलोनियों में बसने वाले लोग होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए।
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

2 of 10
बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक होली के गानों पर जमकर थिरके। पुलिस जवानों ने मुस्तैदी का परिचय दिखाते हुए शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों को काबू किया।
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

3 of 10
होली के मौके पर शहर में अनेकता में एकता  देखने को मिला। डीएलएफ फेज एक में होली धमाल का आयोजन किया गया। इसमें दक्षिण भारतीय लोगों के अलावा असमी, बंगाली और उत्तरी भारतीयों ने मिलकर होली खेली।

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

4 of 10
राजस्थान मित्र मंडल की तरफ से सेक्टर 4 में होली को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें राजस्थानी गाने-बजाने के अलावा राजस्थानी वेशभूषा पहनकर घूमर और चंग वादन किया गया।
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

5 of 10
संस्था के पवन करनाणी के मुताबिक इस दौरान बड़ों से लेकर महिलाओं और पुरूषों ने भी गुलाल लगाकर होली की मुबारकवाद दी।
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

6 of 10
पर्व समंवय समिति की तरफ से लक्ष्मण विहार में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्वांचली रंग देखने को मिला। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक मनमोहन, मनोहर तथा प्रभू यादव ने भोजपूरी और हरियाणवी लोक संगीत पेश करते हुए समां बांध दिया।
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

7 of 10
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने समस्त पूर्वांचल समाज को धन्यवाद करते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया।

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

8 of 10
होली पर हुड़दंग मचाने वालों की शामत आ गई। पुलिस के सख्त पहरे के बीच जगह-जगह शराब पीकर वाहन चलाने वाले शराबियों को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ते हुए उनके चालान काटे।

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

9 of 10
गुरूवार और शुक्रवार दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने क्रमश: 105 और 110 वाहन चालकों को चालान काटे। पुलिस ने भी सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 60 से ज्यादा लोगों को काबू किया।
विज्ञापन

PHOTOS: झूम उठा अंग-अंग, जब जमा होली का रंग

10 of 10
अपने काम में हर वक्त मशगूल दिखने वाले पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क भी होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिसकर्मियों के निजी कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त ने अपने सभी साथियों को होली की मुबारकबाद तो देते हुए गुलाल तो लगाया ही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें