ईस्ट दिल्ली के विकास मार्ग स्थित शकरपुर इलाके में खुला गहरा नाला। स्थानीय लोगो का कहना है कि 15 दिन से यह नाला और इसके जैसे ही अन्य कई नाले खुले हुए हैं। बता दें कि रविवार को मयूर विहार इलाके में इसी प्रकार के खुले 10 फुट गहरे नाले में डूबकर एक कारोबारी की मौत हो गई थी। आगे देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
hole in delhi road
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी की मौत मामले में लापरवाही का केस दर्ज
मयूर विहार इलाके में अग्रवाल स्वीट्स के मालिक अनिल अग्रवाल की पीडब्ल्यूडी के नाले में गिरकर मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
hole in delhi road
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बेटे विक्की के लंदन से आने के बाद मंगलवार को परिवार ने गढ़-गंगा ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
4 of 5
hole in delhi road
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शुरुआती पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि अनिल की नाले में गिरकर डूबने से मौत हुई। इसी आधार पर पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया।
आगे की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मयूर विहार फेज-3 में रविवार शाम का पार्क में टहलने गए अनिल अग्रवाल पार्क के गेट पर नाले में गिर गए थे।