फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद के काफिले के चलते फंसी लकवाग्रस्त मरीज की ऑटो, जाना पड़ा पैदल

Wed, 26 Jul 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
president cavalcade
भारत के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काफिले की वजह से मंगलवार को एक लकवा पीड़ित मरीज को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
president cavalcade
गौरतलब है कि एम्स से वापस लौट रहे लकवाग्रस्त मरीज को सुरक्षा कारणों की वजह से 10 राजाजी मार्ग से काफी पहले किए गए बैरिकेड के पास उतरवा दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
ramnath kovind
राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने ऑटोवाले को आगे नहीं जाने दिया जिसके बाद मरीज को परिवारवालों के साथ ही उतरने को मजबूर होना पड़ा। बता दें कि वह मरीज खुद से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

4 of 5
ramnath kovind
उस मरीज की मां ने लड़खड़ाते बेटे को सहारा दिया और फिर साउथ एवेन्यू की ओर चल दी। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 राजाजी मार्ग के अंदर थे और कुछ ‌ही मिनटों बाद उनका काफिला वहां से बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramnath kovind
एक हिंदी वेबसाइट के अनुसार उस मरीज का नाम राजीव कुमार है और वह बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। दिल्ली से पहले उसका इलाज पटना में चल रहा था। जहानाबाद से सांसद अरुण कुमार के बुलावे पर वह दिल्ली के एम्स इलाज के लिए चला आया। राजीव का पूरा परिवार सांसद अरुण कुमार के साथ ही साउथ एवेन्यू स्थित उनके आवास पर कई दिनों से ठहरा हुआ है और एम्स में इलाज करवा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें