फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता को पाकिस्तान के नंबर से मिली जान से मारने की धमकी, ये है कारण

Mon, 09 Nov 2020 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
विज्ञापन
धमकी
विज्ञापन

जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों और फिलहाल निकिता हत्याकांड को जोर-शोर से उठाने वाले हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अनुज को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन आया है। फोन कॉल में अनुज को गालियां दी गई हैं और निकिता हत्याकांड सहित अन्य मुद्दों से दूर रहने के लिए धमकाया गया है। ऐसा न करने पर उसको और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान नंबर के मोबाइल से फोन कॉल करने वाले ने कहा है कि उसके व्यक्ति एके-47 लेकर दिल्ली-एनसीआर में घूम रहे हैं। उनकी नजर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अनुज के ऊपर है। इस संबंध में अनुज ने साइबर क्राइम सेल को शिकायत दे दी है। इसमें नंबर पाकिस्तान की सीरीज का मिला है।

पीड़ित के एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई की जरूरत होगी वे स्वंय पीड़ित के साथ रहेंगे।  हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले को की जांच पड़ताल में जुटी है और कोई आधिकारिक जवाब  देने से बच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह में जबरन धर्म परिवर्तन की चल रही है गतिविधि : विहिप 

विश्व हिंदू परिषद ने नूंह इलाके में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां चलने का आरोप लगाया है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने रविवार को गुरुग्राम में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नूंह की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

हिंदू लड़कियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। हिंदू लड़कियों को उठाया जा रहा है। इसके अलावा उनकी हत्या भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जाकर हिंदुओं की रक्षा के संबंध में कुछ घोषणाएं की थी, लेकिन उन्हें अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।

इसके अलावा हिंदुओं पर अत्याचार रोकने एवं उनकी भावनाओं को भड़काने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस को भी आदेश नहीं दिए गए है। वहीं निकिता हत्याकांड के बाद वातावरण और अधिक बदल गया है।  

उन्होंने दो टूक कहा कि नूंह के मामले में राज्य सरकार की कुछ मजबूरी हो सकती हैं, लेकिन विश्व हिंदू परिषद की कोई मजबूरी नहीं है।  विहिप समय-समय पर बिना किसी घटना के घटित हुए भी अपनी आवाज को बुलंद करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें