फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्टः 11 अक्तूबर से पिथौरागढ़, नवंबर से शिमला-हुबली के लिए भरें उड़ान

Thu, 10 Oct 2019 09:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
hindon airport - फोटो : ani
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से 11 अक्तूबर से उड़ान शुरू होगी। गाजियाबाद से पहली उड़ान पिथौरागढ़ के लिए दोपहर एक बजे होगी। नवंबर में शिमला और कर्नाटक के हुब्बली के लिए उड़ान शुरू होगी। बुधवार को डीएम डॉ. अजेय शंकर पांडेय ने एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण कर तैयारी और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर और हेरिटेज एविएशन के सीईओ से व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की। आगे जानिए कब से शुरू होगी एडवांस बुकिंग...
विज्ञापन

2 of 5
hindon airport - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जब तक पुलिस चौकी नहीं बनती तब तक के लिए यहां पुलिस बूथ बनाने का निर्देश सीओ साहिबाबाद को दिया गया है। सीओ डा. राकेश मिश्रा का कहना है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 55 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डीएम ने कहा पुलिस बूथ के अलावा एप्रोच रोड को लेकर किसानों से भी बात की जाएगी। एयरपोर्ट के बाहर बारिश व अन्य तरह का पानी जमा न हो इसके लिए डीएम ने नगर आयुक्त को एयरपोर्ट के बाहर नाला बनाने को कहा है। एयरपोर्ट के बाहर पार्क निर्माण बनाने को कहा है। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट के बाहर जाम न लगे इसके लिए सिग्नल लगाए जाएंगे और सिविल डिफेंस के वार्डन की ड्यूटी भी रहेगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम शैलेंद्र सिंह, नगर आयुक्त दिनेश चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 5
hindon airport - फोटो : ani
एयरपोर्ट डायरेक्टर ने डीएम से मांगी एंबुलेंस की सुविधा 
निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से एयरपोर्ट डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट पर एंबुलेंस मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उड़ान भरने के लिए आने वाले सवारी व अन्य लोगों को कभी भी चिकित्सा की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में प्रतिदिन उड़ान के दौरान एंबुलेंस सुविधा मांग की है। परिसर में हरियाली करने और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है। एंबुलेंस के साथ ही एयरपोर्ट पर मेडिकल स्टाफ की भी मांग की है। इनमें एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी।

4 of 5
hindon airport - फोटो : ani
नगर निगम ने ली सफाई और बागवानी की जिम्मेदारी
हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए कल से उड़ान शुरू हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट पर तैयारियां तेज कर दी गई है। एयरपोर्ट पर कैफेटेरिया एरिया में काउंटर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सीटिंग अरेंजमेंट के लिए कुर्सियों को ठीक किया जा रहा था। वहीं पार्क में भी साफ-सफाई में कर्मचारी जुटे हैं। एयरपोर्ट के अंदर के कैंपस और बाहरी एरिया को साफ करने की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली है। एयरपोर्ट ग्रीन साइट पर अत्यधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hindon airport
26 अक्तूबर तक एडवांस बुकिंग
11 अक्तूबर दोपहर 12:30 बजे पिथौरागढ़ से नौ सीटर विमान हिंडन सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट पहुंचेगा। एक बजे गाजियाबाद से पहली उड़ान पिथौरागढ़ के लिए शुरू होगी। हिंडन से पिथौरागढ़ का किराया 2270 रुपये और पिथौरागढ़ से हिंडन तक का किराया 2470 रुपये है। गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए 26 अक्तूबर तक करीब 90 प्रतिशत सीट फुल हो गई हैं। नवंबर में शिमला तक उड़ान शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें