फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक-टॉक गर्ल सोनाली ने तोड़ा सपना चौधरी की लाल बत्ती का "सपना", भाजपा ने नहीं दिया टिकट

Wed, 09 Oct 2019 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी सोनाली फोगाट - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा पहुंचने का हर किसी का ख्वाब पूरा नहीं होता। किस्मत के धनी ही चुनाव जीतकर जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। डांसर सपना चौधरी भी हरियाणा में भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा की दहलीज लांघने का सपना देख रही थीं, लेकिन उनका लाल बत्ती का 'सपना' टूट गया। जानिए क्यों जिस सपना को मनोज तिवारी ने बड़े-शोर से भाजपा में शामिल करवाया था वह टिकट की राह ही देखती रह गईं। वैसे तो कहा जा रहा है कि हरियाणा से निराश सपना अब दिल्ली की ओर देख रही हैं लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा कि क्या होता है...

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
सपना चौधरी पूरे प्रदेश में कहीं से भी टिकट देने का दम भर रही थीं। भाजपा ने उन्हें भी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। इनसे किस्मत वाली तो टिक टॉक गर्ल सोनाली फोगाट निकलीं, जो फतेहाबाद की होने के बावजूद हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट हासिल करने में सफल रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
सपना का डांस नहीं आया काम, अब दिल्ली में उम्मीद
मशहूर हरियाणवी कलाकार और रागनी गायक सपना चौधरी का गृह प्रदेश की राजनीति में आने का सपना फिलहाल टूट गया है। पहले उनके रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें जोरों पर रही, फिर विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद या आसपास के जिलों की किसी सीट पर टिकट मिलने की उ मीद जताई जा रही थी।

4 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मगर, ऐसा नहीं हुआ। दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी से नजदीकियों के चलते अब कयास लगाए रहे हैं कि सपना चौधरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाहरी दिल्ली की किसी सीट से टिकट दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
भाजपा की मानें तो सपना की दिल्ली से जीतने की उम्मीद कहीं ज्यादा है। टीवी रिएलिटी शो बिग-बॉस में आने के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता बढ़ी है। खासकर हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें