फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, युवतियों को अंतरंग देख पुलिस भी शर्म से पानी-पानी

Mon, 27 May 2019 08:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्टर-57 सुशांत लोक-23 स्थित आलीशान कोठी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। शनिवार को गुरुग्राम पुलिस और दुर्गा शक्ति महिला रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कोठी से 6 युवतियों समेत 24 आरोपियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, हालांकि दो आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन

2 of 6
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक फेज-3 के रिहायशी इलाके में स्थित आलीशान कोठी नंबर-160 में बीते काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
इसी अलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा शक्ति महिला रैपिड एक्शन फोर्स निरीक्षक राजबाला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को फोर्स और सेक्टर-56/57 थाना पुलिस की टीम ने छापा मारा। आधा दर्जन से अधिक कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया। 

4 of 6
sex racket busted in gurugram - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि इस कोठी को राजीव यादव नामक शख्स ने किराये पर ले रखा है। गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति यहां लड़कियों की सप्लाई देता था जबकि हरीश नामक युवक पुरुष ग्राहकों को लेकर आता था। कोठी की निगरानी के लिए भोजराज नामक युवक को चौकीदार रखा हुआ था। 
विज्ञापन

5 of 6
sex racket busted in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम की कार्रवाई देखकर दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने चौकीदार भोजराज, फरीदाबाद सेक्टर-17 निवासी विरेंद्र पुत्र हरिशी, पीतमपुरा सैनिक विहार निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश गर्ग, विपिन अग्रवाल पुत्र घनश्याम दास, वसंत कुंज निवासी विकास अरोड़ा पुत्र विमल अरोड़ा, तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसिंह, आरडी सिटी निवासी राज कंबोज पुत्र आत्मा सिंह, डीएलएफ फेज-2 निवासी राजेश पुत्र वीरभान, 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चकरपुर मारुति विहार निवासी संजीव पुत्र सोमप्रकाश, ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी सिद्धार्थ पुत्र उदयराज, साहिबाबाद निवासी आशू पंडिता पुत्र अशोक, वेस्ट बंगाल निवासी अभिजीत, साउथ सिटी-2 निवासी अनुभव वर्मा पुत्र रविकांत वर्मा, वाटिका सिटी सेंटर सेक्टर-48 निवासी आशीष धवन पुत्र गुलशन धवन, सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी गौतम पुत्र श्रीभगवान, पंजाब साहिबाबाद निवासी सुदर्शन हुड्डा पुत्र महावीर सिंह, बेंगलुरु निवासी विक्रम व दिल्ली तिमारपुर निवासी गुरमीत सिंह समेत पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें