फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के दूसरे समन पर भी कुमार विश्वास और उनकी पत्नी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए और अमेरिका रवाना हो गए। दूसरी ओर आयोग के कार्यालय में बुधवार को दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। (सभी फोटोः अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

2 of 10
वहीं, पीड़िता के पति ने आयोग को साफ कर दिया कि जब तक विश्वास अवैध संबंधों पर सफाई नहीं देंगे, वे अपनी पत्नी के साथ घर नहीं बसाएंगे।
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

3 of 10
आयोग के समन पर पीड़िता का पति दोपहर 12 की बजाय करीब 1.10 पर मुख्यालय पहुंचा। आयोग ने उनसे कहा कि विश्वास तो एक महीने के लिए अमेरिका जा रहे हैं, ऐसे में अब क्या किया जाए? बेहतर होगा कि अपनी पत्नी (पीड़िता) को अपने साथ घर ले जाएं। पहले तो वो मना करता रहा, लेकिन बाद में आयोग की काउंसलिंग के बाद पीड़िता को घर आने की इजाजत दे दी। पति का कहना था कि जब तक विश्वास भारत नहीं आ जाते, तब तक एक महीने वो घर में रह सकती है।

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

4 of 10
‘आप’ महिला कार्यकर्ता की शिकायत में संतोष कोली का नाम आने के कारण मां (कोली की मां) ने हत्या या मौत पर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

5 of 10
आयोग में बुधवार को ‘आप’ कार्यकर्ता संतोष कोली की मां कलावती ने भी खूब हंगामा किया और बेटी की मौत की सीबीआई से जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

6 of 10
कलावती ने रोते हुए कहा कि आज तक परिवार और दुनिया यही समझती रही कि संतोष कोली की मौत एक सड़क हादसे में हुई थी। हालांकि ‘आप’ महिला कार्यकर्ता ने विश्वास मामले पर दी शिकायत में संतोष के नाम का जिक्र करते हुए लिखा कि उसकी मौत की तरह तुम्हारी भी मौत होगी।
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

7 of 10
विश्वास मामले में बेटी के नाम का जिक्र आया है, जोकि गलत है। वहीं, संतोष की मौत पर हमें इंसाफ चाहिए कि आखिरी उसकी मौत का सच क्या है।

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

8 of 10
आयोग में ‘आप’ महिला विंग कार्यकर्ता का क्लीन चिट और जस्टिस के नाम पर भी खूब ड्रामा चलता रहा। ‘आप’ कार्यकर्ता स्नेह ने आयोग में आकर विश्वास पर लगाए आरोपों पर मीडिया को धिक्कारते हुए कहा कि विश्वास बेहद अच्छे इंसान हैं और उन पर जो कीचड़ उछाला जा रहा है, बहुत ही गलत है।

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

9 of 10
वहीं, अमेठी चुनाव में कुमार के साथ ‘आप’ की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले पर जांच करते हुए इंसाफ देने की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन

सरेआम पति ने कहा जब वो सफाई देगा तभी पत्नी को ले जाउंगा घर

10 of 10
आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शिकायत भेजी है। इसमें लिखा है कि ‘आप’ महिला कार्यकर्ता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत दी थी कि विश्वास उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। इसके चलते पति व ससुराल वाले उनसे सफाई मांग रहे हैं और धमकी दी है कि यदि विश्वास सफाई नहीं देंगे तो पति तलाक दे देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें