फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, अंदर मिला ऐसा सामान देखकर पुलिस भी चौंकी

Thu, 28 Apr 2022 08:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के मध्य जिला पुलिस ने पटेल नगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर चलाने वाले दंपती समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को पटेल नगर स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई। मुखबिरों को स्पा सेंटर के आसपास तैनात किया गया। मंगलवार को स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और छापेमारी की। पुलिस ने वहां से बबीता नाम की महिला और उसके पति दीपक के अलावा पांच लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि बबीता व उसका पति दीपक स्पा के मालिक हैं। दोनों इलाके में द स्पेस स्पा नाम से स्पा चला रहे थे। मसाज के नाम पर इन लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजा जाता था और उनसे अधिक रुपये लिए जाते थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी दंपती पटेल नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

4 of 6
फाइल फोटो
उधर, हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर नहर की पटरी के साथ लगते एक कमरे पर छापा मारा, जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों व दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि लड़के स्थानीय एवं नाबालिग बताए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान जेएनएल व भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारों पर जांच पड़ताल की गई। इसी बीच पटरी के नजदीक एक स्पा सेंटर मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जांच की तो सेंटर में दिल्ली से आई पांच लड़की व दो लड़के थे। पूछताछ में पता कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें