फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में हाई अलर्ट, कई एयरपोर्ट बंद, कही बढ़ाई गई सुरक्षा तो कही उड़ानें रद्द

Wed, 27 Feb 2019 03:01 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो
पीओके पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद तत्काल देश के एयरपोर्ट को बंद व उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को लेकर राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। ऐसे में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
shimla
इसके अलावा शिमला में दिल्ली-कांगड़ा उड़ान रद्द कर दी गई। बुधवार सुबह निजी जेट ने एक उड़ान भरी। इसके बाद सभी उड़ानें रद्द कर दी गई। वहीं, उड़ान रद्द होने के कारण सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गए। इसके चलते उनका पालमपुर का दौरा भी रद्द हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
जौलीग्रांट एयरपोर्ट
वहीं देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चलने वाली जम्मू और अमृतसर की फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि एयरपोर्ट पर केवल इंडिगो की फ्लाइट बंद है। जेट एयरवेज का अपना कोई कारण है, जिसके चलते फ्लाइट बंद है।

एसएसपी ने एयरपोर्ट प्रबंधन से बात की है। प्रबंधन ने रनवे बंद और एयरपोर्ट सील करने की बात का खंडन किया है। एयरपोर्ट पर सामान्य गतिविधियां चल रही हैं। सिर्फ जम्मू-अमृतसर से संबंधित कनेक्टिंग फ्लाइट बंद हैं। क्योंकि वहां एयरपोर्ट बंद हैं।

4 of 5
jammu
इसके अलावा लगातार गोलीबारी को देखते हुए श्रीनगर, जम्मू एवं लेह हवाईअड्डों पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj
वहीं प्रयागराज में भी सभी लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रख दिया गया है। इसके साथ ही पायलटों जरुरत पड़ने पर दो मिनट में किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें