भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करके सुरक्षित लौट आने के बाद हर ओर भारतीय सेना की तारीफ हो रही है। इस एयर स्ट्राइक ने पूरी दुनिया में जहां भारत का परचम बुलंद किया है, वहीं देश के दुश्मनों को भी दिखा दिया है कि भारतीय सेनाएं किसी भी मामले में कम नहीं हैं। भारत ने अपने इस ऑपरेशन को असैन्य कार्रवाई करार दिया है, जिसका मतलब है कि वायुसेना ने पाकिस्तान की सेना या नागरिकों पर नहीं बल्कि वहां से संचालित होने वाले आतंकियों पर हमला किया था। इस कार्रवाई में मिराज-2000 विमानों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि मिराज जैसे ही भारत के पास कई ऐसे फाइटर जेट हैं जिनके नाम से ही दुश्मन देश की सेनाएं कांपती हैं और बड़ी से बड़ी महाशक्ति भारत इनकी मदद से धूल चटा सकता है। जानिए भारत की सामरिक शक्ति में और कौन-कौन से हैं हथियार....
विज्ञापन
2 of 12
sukhoi mki
- फोटो : सोशल मीडिया
सुखोई 30 एमकेआई- भारतीय वायु सेना में शामिल सुखोई 30 एमकेआई को सबसे शक्तिशाली और प्रमुख फाइटर जेट माना जाता है। सुखोई दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर प्लेन में से एक है। इस मल्टीरोल फाइटर जेट को भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। वर्तमान समय में भारत और रूस मिलकर इसके और विकसित संस्करण को बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 12
jaguar
- फोटो : सोशल मीडिया
जगुआर- जगुआर का निर्माण फ्रांस और युनाईटेड किंगडम ने मिलकर किया था। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह फाइटर प्लेन दुश्मन देश के काफी अंदर जाकर हमला करने में माहिर है। इसकी दूसरी खासियत ये है कि यह बहुत कम ऊंचाई से भी हमला करने में सक्षम है। हालांकि जिन देशों ने इसका निर्माण किया वहां इसकी सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं।
4 of 12
मिराज विमान
मिराज 2000- यह मल्टीरोल सिंगल इंजन फाइटर प्लेन है जिसे फ्रांस के डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। भारत ने इसे 1982 में खरीदा था। इसे भारत में वज्र नाम दिया गया है। कारगिल युद्ध में इसने महत्वपुर्ण भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
5 of 12
tejas
- फोटो : अमर उजाला
तेजस- तेजस एक हल्के वजन वाला भारत द्वारा विकसित किया गया लड़ाकू विमान है। यह एक साथ कई सारी भूमिकाएं निभा सकता है। इसका निर्माण हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा किया जा रहा है। इसकी खासियत ये है कि यह सिंगल सीट और सिगंल जेट इंजन वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। इसका नामकरण भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।
विज्ञापन
6 of 12
मिग 29
- फोटो : self
मिग-29 के - मिग 29 के एक सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है जिसे भारतीय नौसेना के लिए रूस से खरीदा गया है। इसने ब्रिटेन में निर्मित सी हैरियर फाइटर प्लेन की जगह ली है। अब भारत और रूस इसे मिलकर बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 12
mig 21
- फोटो : सोशल मीडिया
मिग 21- आपको बता दें कि मिग 21 भारत के सबसे पुराने लड़ाकू विमानों में से एक है। भारत ने इसे रूस से खरीदा था जो कई मौकों पर अपनी काबिलियत भी दिखा चुका है। हालांकि इसके बारे में ये जानना जरूरी है कि इसे लड़ाकू विमान को उड़ता ताबूत भी कहा जाता है। इसे सेना धीरे-धीरे सक्रिय सेवा से हटाने का काम कर रही है।
8 of 12
mig 27
- फोटो : सोशल मीडिया
मिग 27- अन्य मिग विमानों की तरह ये भी रूसी लड़ाकू विमान है जिसे भारत ने खरीदा था। हालांकि मूलरूप से इसका निर्माण सोवियत संघ में मिकोयान-गुरेविच ब्यूरो द्वारा पूर्ण रूप से विकसित किया गया था। बाद में इसे एचएएल लाइसेंस लेकर भारत में ही बनाने लगा। यह धरती से धरती पर अटैक करता है और वायुसेना में कार्यरत है।
9 of 12
il 76
- फोटो : सोशल मीडिया
आईएल 76- यह चार इंजन वाला मल्टीरोल रणनीतिक एयरलिफ्टर विमान है। यह रूस के इल्य्शिन डिजाईन ब्यूरो द्वारा निर्मित किया गया है। इसका प्रयोग मुख्यतः भारत में हवा में ही विमानों में ऑयल रिफ्यूलिंग के लिए किया जाता है।
10 of 12
c130j super hercules
- फोटो : अमर उजाला
सी-130जे सुपर हरक्यूलिस- हरक्यूलिस फाइटर जेट को अमेरिका के लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया है। यह चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप सैन्य परिवहन विमान है। इसका एक विमान वर्ष 2014 में ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
11 of 12
boeing c70 globemaster
- फोटो : सोशल मीडिया
बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर- विश्व के बड़े मालवाहक जहाजों में से एक बोइंग सी-17 भारतीय वायु सेना में स्काइलॉर्ड्स स्क्वार्डन के नाम से शामिल है। इसकी बड़ी खासियत ये है कि यह किसी भी ऊचांई और जगह पर आसानी से लैंड कर सकता है। अगर इसके लैंडिंग में परेशानी आए तो इसमें मौजूद रिवर्स गियर विमान की मदद भी करता है। इस विमान में चार इंजन होते हैं।
एएन 32- यह दो इंजन वाला एक ट्रांसपोर्ट प्लेन है जिसका निर्माण रूस में हुआ है। एएन 32 के 125 प्लेन भारत ने खरीदे थे। वर्तमान में यह कई देशों की वायु सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है।