कड़ी मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती....यह पक्तियां यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप करने वाली टीना दाबी पर सटीक बैठती हैं। हार नहीं मानने के जज्बे का ही नतीजा है कि महज 22 वर्ष की उम्र में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सर्वोच्च शिखर को छुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
टीना दाबी
मूलत: राजस्थान के जयपुर की रहने वाली टीना दाबी को अब तक यकीन नहीं है कि उन्होंने टॉप कर लिया है। अपनी मां को आदर्श मानने वाली टीना अब लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए हरियाणा कैडर में जानना चाहती हैं। ऑल इंडिया टॉप करने वाली टीना कहती हैं कि सोचा नहीं था कि पहले प्रयास में ही ऐसा मुकाम पा लूंगी।
विज्ञापन
3 of 7
टीना दाबी
इस मुकाम के लिए अभी बहुत छोटी हूं, ऐसे में अभी बहुत कुछ सीखना है। खास बात यह है कि टीना के इस सफलता में उनकी मां का बड़ा योगदान है। उन्होंने टीना की पढ़ाई के लिए अपनी सरकारी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
देखें टीना का वीडियो
http://www.amarujala.com/video/education/success-stories/was-expecting-qualification-but-topping-is-beyond-dreams-says-upsc-topper-tina-dabi
4 of 7
टीना दाबी
वह टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी में कार्यरत थी। उनकी मां का कहना है कि मेरी बेटी मेरी हीरो है तो टीना का अपनी मां के लिए कहना है कि मेरी मां मेरी आदर्श है। लेडी श्रीराम से राजनीति शास्त्र में स्नातक करने वाली टीना ने ग्यारहवीं में ही सोच लिया था कि उन्हें आईएएस बनना है।
विज्ञापन
5 of 7
टीना दाबी
ग्यारहवीं से उन्होंने इस पर फोकस करना शुरू कर दिया था। टीना कहती हैं कि इस मुकाम को पाने में जहां पचास फीसदी मेरा योगदान है तो पचास फीसदी मेरी मां का है। यह इतनी कठिन परीक्षा होती है कि इसके लिए किसी न किसी के सहयोग की जरूरत होती है। यहां यह सहयोग मुझे मेरी मां से मिला।
विज्ञापन
6 of 7
टीना दाबी
वह कहती हैं कि आईएएस बनने के लिए मैंने आठ से 14 घंटे तक पढ़ाई की है। मां अक्सर मेरी चिंता कर मुझे सोने को कहती थी।हमेशा समय प्रबंधन के साथ ही पढ़ाई की, जिसका फल मुझे मिला है। दिल्ली के जीसस एंड मैरी स्कूल की छात्रा रही टीना की बहन कहती हैं कि अब यह पार्टी करने का समय है। पिछले एक साल से टीना ने कोई पार्टी नहीं की है, किसी रेस्त्रां में नहीं गई है और कोई शॉपिंग भी नहीं की है सिर्फ पढ़ाई कर रही है।
उनके पिता बीएसएनएल में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि हमने सोचा नहीं था कि पहले प्रयास में ही टीना टॉप कर लेगी। टीना मधुबनी पेंटिंग्स बनाने का शौक रखती है।