आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह, आशुतोष, आशीष खेतान व दिलीप पांडेय मंगलवार दोपहर बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री लेने दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
डीयू पहुंचे आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन मुलाकात का समय पहले से तय न होने व वीसी की व्यस्तता से आप नेताओं को अपने मकसद में कामयाबी नहीं मिली। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद सभी बाहर निकल गये।
विज्ञापन
3 of 5
डीयू पहुंचे आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि पार्टी नेता दुबारा बुधवार दोपहर बाद 3 बजे वीसी से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में फिलहाल भय का माहौल है।
4 of 5
डीयू पहुंचे आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद हमारी किसी से मुलाकात नहीं करवाई गई। वहीं, आशुतोष ने फिर दावा किया कि प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है।
आशुतोष के मुताबिक, उस वक्त कंप्यूटर नहीं होते थे। इसलिए मार्कशीट में नंबर हाथ से लिखा जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री की मार्कशीट में नंबर टाइप हुए हैं। इससे साबित होता है कि यह फर्जी है। असली डिग्री और मोदी जी की बनायी हुई डिग्री में जमीन आसमान का फर्क है।