फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां, किसने और क्यों की चोटी काटने की शुरुआत, कहानी है दिलचस्प

Fri, 04 Aug 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
choti - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान से होता हुआ हरियाणा, दिल्ली और यूपी पहुंच चुका चोटी काटने का मामला अब खूनी रूपी अख्तियार कर चुका है। इस वक्त पूरे देश में खासतौर से उत्तर भारत में चर्चा का विषय बन चुकी चोटी काटने की वारदातें कैसे शुरू हुईं इस बारे में सोशल मीडिया पर कई बातें फैल रही हैं। उन्हीं कहानियों में से एक कहानी जो सबसे ज्यादा प्रचलित हो रही है उसके बारे में हम आपको अपनी स्टोरी में बता रहे हैं। हालांकि यह कितना सच या झूठ है इसका कोई दावा हम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
choti - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही ये कहानी राजस्थान के जालौर के एक गाँव से शुरू हुई। वहां के एक जमीदार किशन सिंह पुरोहित के घर दिन के समय एक घोड़ी ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

3 of 7
ग्रेटर नोएडा, चोटीकांड - फोटो : SELF
अब आप सोचेंगे कि घोड़ी के बच्चे के जन्म से चोटी काटने का क्या संबंध तो बता दें कि, उनके यहां ऐसा माना जाता है कि दिन के समय में घोड़ी का प्रसव हो तो घरवालों को एक अफवाह फैलानी पड़ती है।

4 of 7
choti - फोटो : अमर उजाला
यही वजह थी कि उन्होंने रात में अपनी पुत्रवधु के बाल कटवाए, उसके शरीर पर त्रिशूल व 5 तिलक लगवाए और सुबह बाल कटने की अफवाह पूरे गांव में फैला दी।
विज्ञापन

5 of 7
choti - फोटो : अमर उजाला
अफवाह इस कदर फैली कि कुछ मानसिक रूप अस्वस्थ व अपने ससुराल वालों से पीड़ित महिलाओं ने खुद अपने बाल काटने शुरु कर दिए और अफवाह के साथ इसे जोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 7
बाल कटे - फोटो : अमर उजाला
मजेदार बात ये रही कि कुछ औरतों को त्रिशूल और तिलक के बारे में पता ही नहीं है केवल वे अपने बाल काट रही हैं और साथ में पहली घटना में उन्होंने यह बताया कि हमारी बहू के कोई रात को बाल काटकर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
woman hair cut
इस मैसेज में ये भी ल‌िखा है क‌ि उसके बाद जितनी भी घटनाएं हुईं उन सबकी कहानी अलग है, अब तो पुरुषों ने भी इसमें अपना नाम जोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें