दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को बृहस्पतिवार परेशानी उठानी पड़ी। इन यात्रियों में हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल थे।
विज्ञापन
2 of 6
igi
बता दें कि बृहस्पतिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर चेकइन के वक्त बैग में पावर बैंक व अन्य चीजों के होने से बैगेज हैंडलिंग में काफी देरी हुई।
विज्ञापन
3 of 6
IGI Airport
इस वजह से विमानों ने दरी से उड़ान भरी। बैगेज हैंडलिंग में देर होने से एयरपोर्ट पर कई वीवीआइपी भी फंस गए। उनको भी चेकइन के लिए काफी वेट करना पड़ा। इसके बाद इन लोगों ने ट्वीट करना शुरू किया।
4 of 6
igi airport
वीवीआईपी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर आईजीआई पर बैगेज हैंडलिंग सिस्टम खराब होने की बात चलनी शुरू हो गई। दरअसल, हवाई अड्डे पर मौजूद अधियाकियों ने इस बात से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
delhi airport
अधिकारियों के मुताबिक, लगातार चार दिन की छुट्टियों के वजह से बृहस्पतिवार को भारी संख्या में यात्री हवाई यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। कई ने अपने चेकइन बैगेज में पावर बैंक और अन्य प्रतिबंधित चीजें रख रखी थीं।
प्रतिबंधित चीजें के कारण सिस्टम ने ऐसे चेकइन बैगेज को रिजेक्ट करना चालू कर दिया था। जिस वजह से समस्या आई। बाद में एयरपोर्ट और एयरलाइंसकर्मी यात्रियों को पहले से ही चेकइन बैगेज से प्रतिबंधित चीजों को हटाने का निर्देश देने लगे।