दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग वर्षा की प्रतीक्षा कर ही रहे थे। आज सुबह बादल जमकर बरसे। बारिश भी ऐसी कि राहत कम मुसीबत ज्यादा बन गई। बारिश के बाद मौसम थोड़ा ठंडा तो जरूर हो गया है, लेकिन सड़कों पर दूर-दूर तक गहरा जल-जमाव और पानी के साथ बहता कचरा लचर व्यवस्था की पोल खोल रहा है। यहां तस्वीरों में देखिए दिन रात जगमगाने वाली दिल्ली बारिश के बाद कैसी बदहाली झेलती है-
विज्ञापन
2 of 6
बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव
- फोटो : ani
यह तस्वीर बारापुला से आईएनए मार्केट जाते वक्त लोधी रोड के पास की है। सामान्य दिनों में इन चौड़ी सड़कों पर सांय-सांय कर गाड़ियां दौड़ती दिखेंगी। लेकिन एक बार की बारिश के बाद की हालत ऐसी है कि दोपहिया वाहनों को भी रेंगना पड़ रहा है। सड़क पर भारी जल-जमाव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव
- फोटो : ani
यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हों। दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर ऐसी स्थिति का सामना करते हैं। हल्की बारिश के बाद ही सड़कों पर पानी भर जाता है।
4 of 6
बारिश के बाद सड़क पर जल-जमाव
- फोटो : ani
सड़कों पर भरा पानी आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा बन जाता है। कई इलाकों से बहकर कचरा सड़कों पर आ जाता है। और कुछ समय बाद पानी निकल भी जाए तो कचरे का अंबार लग जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के बाद लोगों को हो रही परेशानी
- फोटो : ani
मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद फिछले दो दिनों से थोड़ी राहत है। सोमवार सुबह सवेरे ही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, साथ ही एनसीआर के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है इस बार मानसून कुछ दिन पहले आने वाला है। आमतौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है लेकिन इस बार जल्द आने की संभावना है। अनुमान है कि पश्मिची उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मानसून आज दस्तक देगा।