फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भीषण जाम: विदेशी दंपत्ति की फ्लाइट तो युवक का छूटा इंटरव्यू, स्कूल में ही फंसे रहे बच्चे

Thu, 19 Dec 2019 07:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
Delhi traffic jam - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम-दिल्ली स्थित सरहौल बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से दिल्ली पुलिस की ओर से वाहनों की जांच के कारण लगे जाम ने जाम में फंसे लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। 15 से 20 मिनट के सफर में तीन से पांच घंटे तक जाम में फंसने के कारण कई लोगों की फ्लाइट छूटी, किसी का इंटरव्यू तो किसी की ट्रेन छूट गई। घंटों जाम में फंसने के बाद कई वाहन चालकों ने यूटर्न ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Delhi traffic jam - फोटो : अमर उजाला
विदेशी दंपत्ति की फ्लाइट छूटी
शंकर चौक के पास जाम में फंसे कैब चालक रविंद्र ने बताया कि ऑबेरॉय होटल से वह जर्मनी के दंपत्ति को आईजीआई एयरपोर्ट छोड़ने के लिए सुबह 8.30 बजे निकला था। यहां से एयरपोर्ट के लिए बमुश्किल 20 मिनट का सफर है। बॉर्डर पर जाम के कारण तीन घंटे से जाम में फंसा हूं। ट्रैफिक पुलिस से भी जाम से निकालने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। विदेशी दंपत्ति की इटली की फ्लाइट छूट गई अब इन्हें दोबारा होटल लेकर जा रहा हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
Delhi traffic jam - फोटो : अमर उजाला
इंटरव्यू के लिए जाना था, नहीं पहुंच पाया 
अपनी हुंडई वरना कार में दिल्ली जा रहे निखिल बाटू ने बताया कि कनॉट पैलेस स्थित एक कंपनी में आज उसका फाइनल इंटरव्यू था। मुझे 11 बजे तक कंपनी में पहुंचना बहुत जरुरी था। ढाई घंटे से जाम में फंसा हुआ हूं। मेरा इंटरव्यू भी छूट गया। मुझे बिल्कुल भी अंदेशा ही नहीं था कि एक्सप्रेस-वे पर इतना जाम है वरना मैं मेट्रो से निकल जाता। 

4 of 5
Delhi traffic jam - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस भी फंसी जाम में 
गुरुग्राम से मरीज को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी सुबह सिग्नेचर टावर चौक के पास जाम में फंस गई। एंबुलेंस के जाम में फंसने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसे चौक से निकालते हुए कापसहेड़ा बॉर्डर के रास्ते निकलने को कहा। सरहौल टोल प्लाजा पर भी कई वीवीआईपी और सरकारी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi traffic jam - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों के अंदर ही फंस गए छात्र 
इस भीषण जाम ने गुरुग्राम के साइबर सिटी के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ा दी। दोपहर बाद कई निजी स्कूलों में एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए स्कूल बसें भेजने से इनकार कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छात्रों को स्कूल से ही ले जाने के निर्देश दिए। ऐसे में छुट्टी के बाद भी स्कूली बच्चे घंटों विद्यालय के अंदर ही फंसे रह गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें