फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: पहले भांजी लाठियां फिर खिलाया खाना, तस्वीरों में देखें दिल्ली पुलिस की दरियादिली

Thu, 19 Dec 2019 06:44 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शनकारियों पुलिस ने खिलाया - फोटो : ANI
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उस वक्त पुलिस ने छात्रों के ऊपर लाठियां भांजी थीं जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे, लेकिन गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने फल खिलाया। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शन - फोटो : ANI
प्रदर्शनकारी एक-एक कर आते गए और फल खाकर फिर से प्रदर्शन में जुट गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसवाले मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को अहिंसक तरीके से प्रदर्शन करने के लिए कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शकारी - फोटो : ANI
बता दें कि ये लोग नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को सूरजमल स्टेडियम के पास प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

4 of 5
प्रदर्शनकारियों को मिला खाना - फोटो : ANI
वहीं दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने राजीव गांधी स्टेडियम के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यावद भी शामिल थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगेंद्र यादव - फोटो : ANI
हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने खाना खिलाया। शायद यह पहली बार है जब प्रदर्शनकारियों को पुलिस खाना खिलाते दिखी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें