हेड कांस्टेबल को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को धुना, कार में की तोड़फोड़, डंडा लेकर पहुंचे हेड कांस्टेबल से भी मारपीट
घटना से गुस्साए लोगों ने कार सवार को बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर आरोपी की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, बेटे से मारपीट करने की सूचना पर हेड कांस्टेबल राजेश यादव भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले आई। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शंकर दत्त जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
कार की रफ्तार देख जान बचाने को दौड़े लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार एक के बाद एक लोगों को टक्कर मारती हुई आगे बढ़ रही थी। कार की स्पीड देख सड़क के इर्द-गिर्द चल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर बेतहाशा दौड़ने लगे। गनीमत रही कि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार बंद हो गई, जिसके चलते कई लोग हादसे का शिकार होने से बच गए।