फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2020: भाई बहन की जोड़ी ने दिखाया कमाल, 10वीं और 12वीं में हासिल किए एक समान अंक

Thu, 16 Jul 2020 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
सीबीएसई रिजल्ट एक समान आए भाई-बहन के अंक दसवीं और बारहवीं में - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के समरविल स्कूल में पढ़ने वाली भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया। 10वीं में भाई और 12वीं में बहन के एक समान अंक आए हैं। पिता की मौत के बाद से दोनों बच्चे सेक्टर-22 में मामा-मामी के पास रहते हैं। इनकी उपलब्धि से पूरा परिवार खुश है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यम ने 10वीं में 97.20 प्रतिशत अंक आए हैं। इसमें इंग्लिश में 96, संस्कृत में 99, गणित में 93, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 98 अंक आए हैं। वहीं, 12वीं में बहन अनन्या के भी 97.2 प्रतिशत अंक आए थे। इसमें अंग्रेजी में 100, केमिस्ट्री में 99, बायोलॉजी में 97, मैथ्स और फिजिक्स में 95 नंबर आए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
result cbse 2020 - फोटो : amar ujala
सेक्टर-150 में रहने वाली मां ललिता ने बताया कि शुरुआत में तो दोनों के एक समान अंक देखकर अचरज हुआ। भाई-बहन में बहुत प्यार है। हालांकि, इनके खाने-पीने और शौक अलग-अलग हैं। अनन्या को डांस का शौक है और वह मेडिकल की तैयारी कर रही है। वहीं, बेटा पायलट बनना चाहता है। 

4 of 6
cbse result - फोटो : अमर उजाला।
पार्टी नहीं, पीएम केयर्स में देंगे फंड 
एमिटी स्कूल की छात्रा आद्या चोपड़ा के 10वीं में 95.2 प्रतिशत अंक आए हैं। उसका कहना है कि कोरोना के कारण वह पार्टी नहीं करेगी, बल्कि पैसों को पीएम केयर्स फंड में जमा कराएगी। नोएडा सेक्टर-37 निवासी पिता डॉ. मनदीप चोपड़ा ने बताया कि कोरोना की वजह से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रिजल्ट की खुशी के बाद भी पार्टी नहीं कर पाएंगे। इस वजह घर में सभी की सलाह है कि पैसे को सामाजिक कार्य के लिए दान किया जाए।
विज्ञापन

5 of 6
cbse result - फोटो : अमर उजाला।
सरकारी स्कूल भी नहीं रहे पीछे, शत-प्रतिशत परिणाम रहा
हाईस्कूल के परिणाम में सरकारी स्कूल भी किसी से पीछे नहीं रहे। नोएडा और ग्रेनो के सरकारी स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। ग्रेनो सेक्टर पी-3 स्थित केंद्रीय विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। छात्र ज्योति कुमार ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। पी-3 स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य करुणाकर उपाध्याय ने बताया कि 96 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण हुए हैं। दीपशिखा ने 96.6, गुरप्रीत ने 96.4, कुमारी तनु ने 96 व अनंत तिवारी ने 95.8  प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cbse result - फोटो : अमर उजाला।
ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा संचालित स्कूलों का परिणाम भी बेहतर रहा। इसमें सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज का रिजल्ट 100 फीसदी और गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज का परिणाम 98.57 रहा। सावित्री बाई फुले कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना ने बताया कि पहले स्थान पर त्रिवेणी नागर 96, दूसरे पर भूमिका नागर 95.8 और संजना सिंह 94.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सभी छात्राएं पास हुई हैं। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि 70 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें 69 बच्चे पास हुए हैं। 86.40 फीसदी अंकों के साथ अनिल पहले स्थान पर रहे। वहीं, नोएडा सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में 16 छात्रों ने एक विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस वर्ष 95 छात्र परीक्षा में बैठे थे। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि सभी सफल छात्रों को बधाई दी गई है। महामाया बालिका इंटर कॉलेज में भी शत प्रतिशत रिजल्ट आया है। कई छात्राओं ने एक विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। नेहा चौहान ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल टॉप किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें