kejriwal
उनके चप्पल का भी लोगों ने खूब मजाक बनाया था। एक बार जब वह राष्ट्रपति द्वारा आयोजित ऐटहोम रिसेप्शन में पहुंचे थे, तो उस वक्त अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी आए थे। उस वक्त भी केजरीवाल अपना काला चमड़े का चप्पल ही पहनकर पहुंच गए थे। तब चेन्नई के एक शख्स ने उन्हें चप्पल खरीदने के लिए चेक भेज दिया था। बता दें कि केजरीवाल को रेमन मैग्सेसे अवार्ड भी मिल चुका है और उसे लेने भी वो अपने काला चप्पल पहनकर ही गए थे।