फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Singer Murder: राहगीर को दिखे थे जमीन में दबे हाथ-पैर, वरना मुश्किल था गायिका का पता लगना

Wed, 25 May 2022 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Haryanvi singer murder case - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
द्वारका जिले के जाफरपुर कलां इलाके से गायब लोक गायिका को अगवा कर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या कर गायिका के शव को हरियाणा के रोहतक के महम में दफना दिया था। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आपसी संबंध में आई कड़वाहट की वजह से उसकी हत्या की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त रावता रोड निवासी गायिका के रूप में हुई है। गायिका हरियाणवी लोक गीतों की अपनी आवाज में रिकार्डिंग कर यूट्यूब पर अपलोड करती थी। 14 मई को गायिका के परिवार वालों ने जाफरपुर कलां थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। शिकायत में बताया कि गायिका अपने जानकार के साथ संगीत वीडियो की रिकार्डिंग करने के लिए गई थी। उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तकनीकी जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसके जरिए पुलिस को आरोपी अनिल के बारे में पता चला। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका फोन बंद था। 

 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए 21 मई को अनिल और उसके साथी रवि को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे। इसी बीच 23 मई को युवती का शव हरियाणा के महम क्षेत्र स्थित भैणी भेरो फ्लाईओवर के पास जमीन के नीचे दफनाया हुआ मिला। महम थाना पुलिस ने हत्या और सबूत छुपाने का मामला दर्ज कर लिया। 

4 of 10
Haryanvi singer murder case - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, युवती का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। अनिल ने बताया कि गायिका से उसके संबंध में कड़वाहट आ गई थी। वह उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही थी। वहीं युवती ने रवि पर पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
 
विज्ञापन

5 of 10
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : एएनआई
इसमें रवि को जेल जाना पड़ा था। दोनों ने इसका बदला लेने के लिए उसे वीडियो बनाने के बहाने दिल्ली से रोहतक ले गए। जहां जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी उसके दोस्त थे।

 
विज्ञापन

6 of 10
Haryanvi singer murder case - फोटो : सोशल मीडिया
जमीन में दबा हाथ और एक पैर नजर आया
रोहतक के महम के नजदीक भैणी भेरो गांव के पास फ्लाईओवर के नजदीक से एक व्यक्ति गुजर रहा था। किसी जरूरी काम से वह फ्लाईओवर के नीचे उतरा। उसे जमीन में दबा एक हाथ नजर आया। ध्यान से देखने पर उसे एक पैर भी नजर आया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रोहतक स्थित अस्पताल भेजा।

 
विज्ञापन

7 of 10
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : ट्विटर
सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने 14 मई को जाफरपुरकलां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि 11 मई से उनकी बेटी लापता है। पहले उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की और बाद में पुलिस को बताया। 

 

8 of 10
हरियाणवी सिंगर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने फौरन  छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान ही पुलिस को कुछ फुटेज मिले, जिसमें आरोपी नजर आया। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने 21 मई को ही अनिल और रवि को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला कि रवि के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

9 of 10
हरियाणवी सिंगर - फोटो : अमर उजाला
थाने में शव रखकर विरोध प्रदर्शन
23 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। शव को लेकर परिवार और भीम आर्मी के कार्यकर्ता जाफरपुर थाने पहुंच गए और वहां रातभर बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

10 of 10
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने थाने पहुंचकर उत्तेजित लोगों को शांत करवाया और उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने लापरवाही के आरोप में जाफरपुर कलां थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें