फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह की तैयारी पूरी, PM आज दिखाएंगे 50 साल बाद का हरियाणा

Tue, 01 Nov 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 6
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
आज एक नवंबर 2016 को हरियाणा 50 वर्ष का हो जाएगा। इसके स्वर्ण जयंती समारोह को धूमधाम से मनाने की तैयारी सोमवार को पूरी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आएंगे। मोदी देश के नाम यहां से संदेश देंगे। कई नई योजनाओं की शुरुआत होगी। राष्ट्रीय घोषणाओं की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश स्तरीय घोषणाओं की शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे। कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं की शुरुआत भी मोदी करेंगे। मनोहर लाल भी अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान मोदी के सामने करेंगे। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के लिए सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

3 of 6
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला
खुद मनोहर लाल ने फुल ड्रेस रिहर्सल के जरिये कार्यक्रम का जायजा लिया।हरियाणा के 50 वर्षों के स्वर्णिम ऐतिहासिक सफर का आइना मंगलवार को पूरी दुनिया  गुड़गांव से देखेगी। इसकी झलक सोमवार शाम भी देखने को मिली। हरियाणा के स्वर्णिम व गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समारोह स्थल पर हर वह चीज मौजूद है जिसकी दरकार होती है।

4 of 6
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर 1355 वीवीआईपी, 1500 वीआईपी समेत 30 हजार लोग इस कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। पूरे प्रदेश में 200 जगहों पर इसे प्रसारित किया जाएगा। अलग से पोर्टल पर वेबकास्ट भी होगा।
विज्ञापन

5 of 6
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
वायु सेना, थल सेना व नौ सेना बैंड की प्रस्तुतियां भी स्वर्ण जयंती उत्सव में वीरता का रंग भरेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों के लिए है। पूरी दुनिया हरियाणा के गौरवशाली इतिहास का नजारा देखेगी। जिस प्रकार से पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा स्वतंत्र राज्य बना उसकी गिनती एक पिछड़े प्रदेश के रूप में होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर‌ियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
मगर आज इसकी चमक देश ही नहीं दुनिया भर में बिखर रही है। औद्योगीकरण, विकास, दक्षता, आधुनिकता, संस्कृति, तकनीक और सभ्यता का अद्भुत दृश्य को पूरी दुनिया देखेगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राजदूत सहित कई अन्य कई बड़ी हस्तियां समारोह स्थल पर मौजूद होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें