फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक पाने वाली कोमल के बारे में जानें सब कुछ

Fri, 19 May 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गरीबों के लिए काम करना चाहती है स्वाति 
-रिजल्ट: 6, कॉमर्स टॉपर
-------------------
आईएएस बनकर गरीबों के लिए काम करना चाहती है स्वाति
अमर उजाला ब्यूरो 
गुरुग्राम।
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में किसान की बेटी कोमल ने कमाल कर दिया। 96.2 फीसदी अंक के साथ कोमल को आर्ट्स संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

2 of 6
फर्रूखनगर खंड के सुल्तानपुर स्थित राजा राम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कोमल अब आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास या राजनीतिशास्त्र में ऑनर्स की पढ़ाई के साथ आईएएस की तैयारी करना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 6
कोमल कहती है कि अपने समय के हिसाब से सब कुछ मैनेज किया। कभी कोई दबाव नहीं झेली। इतिहास और राजनीति शास्त्र सबसे दिलचस्प विषय रहा। इतिहास को कहानी की तरह पढ़ती थी। जो हमेशा जेहन में बना रहा। राजनीतिशास्त्र को रोजमर्रा की चीजें से जोड़कर पढ़ा।

4 of 6
सुबह में 04.00 बजे उठकर परीक्षा के वक्त पढ़ाई की और बाकी समय में रात में पढ़ाई नियमित करती थी। इसी का नतीजा है कि परीक्षा के दौरान तनाव कम मिला। कभी कहीं कोई ट्यूशन नहीं लिया।
विज्ञापन

5 of 6
कोमल के पिता रविंद्र कुमार कहते हैं प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करेगी। इतनी उम्मीद नहीं थी। 10वीं कक्षा में भी मेरिट हासिल की थी। तीन भाई-बहनों में दूसरी नंबर की बहन कोमल इतिहास में शोध भी करना चाहती है। पढ़ाई के साथ पेंटिंग की विभिन्न विधा में महारत हासिल है और किताबें पढना बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : demo
कोमल के अंक पर एक नजर
अंग्रेजी                      : 97
राजनीति शास्त्र           : 97
इतिहास                    : 94
फिजिकल एजुकेशन    : 98
हिन्दी                       : 95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें