फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में नहीं चला 370 का जादू, कांग्रेस के इन वादों ने भाजपा को दी कड़ी टक्कर

विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया है। कांग्रेस अपने कर्जमाफी घोषणा की बदौलत बेहतर परिणाम लाने में सफल रही। यही कारण रहा कि 30 से अधिक सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।  

कांग्रेस ने 12 अक्तूबर को ‘संकल्प हमारा, खुशहाल हरियाणा’ के साथ जब अपना घोषणापत्र जारी किया था तो उस समय उसके सामने भारतीय जनता पार्टी धारा 370 के साथ अन्य कई मुद्दों को भुनाने में लगी थी। बीस पन्नों के इस संकल्प पत्र में 17 प्रमुख एजेंडे शामिल कर कांग्रेस ने दिल खोलकर वादे किए थे। पार्टी ने नारी, किसान, नौजवान, बुजुर्गों और कर्मचारियों पर विशेष फोकस किया गया था। 

 

विज्ञापन

घोषणा पत्र में कांग्रेस के बड़े वादे

. पंचायती राज संस्थाओं में भी 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा।
. रोडवेज में महिलाओं को मुफ्त यात्रा। महिलाओं के लिए अलग बसें चलाई जाएंगी, जिनमें महिला चालक परिचालक होंगी।
. महिलाओं को शहरी निकायों में भी 50 फीसदी आरक्षण।
. गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म तक 3500 रुपये हर माह व उसके बाद पांच साल तक 5 हजार दिए जाएंगे।
. बीपीएल महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये चूल्हा खर्च।
. एससी छात्रों को वजीफा दिया जाएगा।
. एससी वर्ग के पहली से दसवीं कक्षा तक के मेधावी छात्रों को 12 हजार रुपये सालाना मिलेंगे।
. 11-12वीं के मेधावी एससी छात्रों को 15 हजार देंगे।
. एससी की क्रीमीलेयर सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख सालाना की जाएगी।
. पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे।
. एससी कमीशन दोबारा बनेगा।
विज्ञापन

. बेरोजगार स्नातक को सात हजार, एमए पास को दस हजार बेरोजगारी भत्ता देंगे।
. हरियाणा के युवाओं को निजी उद्योगों की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण।
. कर्जमाफी में भूमिहीन किसानों को भी लाभ देंगे।
. प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देंगे।
. फसल बीमा योजना में किसानों का प्रीमियम सरकार देगी।
. किसान को फसल के एक-एक दाने का एमएसपी मिलेगा।
. शिक्षक भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाएंगे।
. हर गांव और ढाणी तक एंबुलेंस सुविधा।
 

. हर ब्लॉक स्तर पर नशा छुड़ाओ केंद्र खोलेंगे, मरीजों को मुफ्त इलाज।
. पहली जनवरी 2016 से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ।
. मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाएंगे।
. 300 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर आधा रेट लगेगा।
. नए मोटरवाहन कानून में भारी भरकम जुर्माना वसूली को संशोधन कर खत्म करेंगे।
. जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों के लिए खास नीति बनाएंगे।
. रोडवेज किलोमीटर स्कीम खत्म करेंगे, 2000 बसें रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी।
. प्रदेश के विकलांगों को मानदेय देने का वादा।
. गरीबों के लिए हर तहसील पर इंदिरा रसोई खोली जाएंगी, दस रुपये थाली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

. बुजुर्गों को भी रोडवेज में मुफ्त यात्रा।
. गरीब को दो रुपये किलो की दर से चावल व गेहूं मिलेगा।
. पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा।
. घोटालों की जांच के लिए एसआईटी बनेगी।
. मॉब लिंचिंग पर कड़ा कानून बनाएंगे।
. अपराधी साबित हो चुके व्यक्ति नौकरियों के लिए अयोग्य घोषित होंगे।
. प्रदेश को अपराध मुक्त करने का वादा।
. इंस्पेक्टर राज खत्म किया जाएगा।
. एसवाईएल का निर्माण कराने का वादा।
. दादुपुर नलवी नहर दोबारा बनाई जाएगी।
. हर व्यक्ति को स्वास्थ्य कार्ड, गरीबों को मुफ्त उपचार।
. नशे में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ।
. हर जिले में एक यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज बनेगा।
. हर सरकारी संस्था में मुफ्त वाई फाई जोन बनेंगे।
. किसान मंडी शुल्क दो से घटाकर एक फीसदी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें