फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 वादों के साथ हरियाणा के चुनावी मैदान में उतरी थी जजपा, नतीजे अपके सामने

Thu, 24 Oct 2019 06:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
Haryana Assembly Polls 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में जनता के समक्ष जन सेवा पत्र के नाम से घोषणा पत्र जारी करने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) को लोगों ने निराश नहीं किया है। जजपा 10 सीट जीतकर ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां वह सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। पार्टी ने किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, महिलाओं और एससी-पिछड़ा वर्ग पर फोकस किया था । जजपा ने जनता से 160 वादे किए हैं। सत्ता में आने पर पार्टी लड़कियों को पहली से पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा देगी। गांवों में शराब के ठेकों को बंद किया जाएगा। बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांग को 51 सौ रुपये पेंशन दी जाएगी, महिलाओं को 55 और पुरुषों को 58 साल से मिलेगी। नौकरी मिलने तक शिक्षित बेरोजगारों को 11 हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
दुष्यंत चौटाला - फोटो : File
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने भी अपना जन सेवा पत्र जनता के समक्ष पेश कर दिया है। पार्टी ने किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, महिलाओं और एससी-पिछड़ा वर्ग पर फोकस किया है। इनेलो और भाजपा पहले ही अपने संकल्प और घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं।
जजपा ने जनता से 160 वादे किए हैं। सत्ता में आने पर पार्टी लड़कियों को पहली से पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा देगी। गांवों में शराब के ठेकों को बंद किया जाएगा। बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांग को 51 सौ रुपये पेंशन दी जाएगी, महिलाओं को 55 और पुरुषों को 58 साल से मिलेगी। नौकरी मिलने तक शिक्षित बेरोजगारों को 11 हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। किसानों को स्वरोजगार के लिए जमीन का सीएलयू निशुल्क मिलेगा। घोषणा पत्र को जजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव केसी बांगड़ ने जारी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Dushyant chautala - फोटो : अमर उजाला
जन सेवा पत्र के मुख्य बिंदु
. हरियाणा की सभी नौकरियों में से 75 प्रतिशत हरियाणवियों के लिए आरक्षित।
. फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10 प्रतिशत या 100 रुपये बोनस दिया जाएगा।
. ग्रामीण बच्चों को नौकरी की परीक्षाओं में 10 अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।
. कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाएगी।
. हर गांव में आरओ का शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
. कुरुक्षेत्र में संत रविदास का देश का सबसे बड़ा भव्य मंदिर बनाएंगे।
. मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव कर चालान की दरों को कम किया जाएगा।
. नौकरी के लिए परीक्षाएं गृह जिले में ही होंगी और सालाना फीस सिर्फ 100 रुपये रहेगी।

4 of 5
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
. काला पीलिया, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का मुफ्त इलाज होगा।
. निगम, बोर्ड के चेयरमैन, सदस्य, ओएसडी, वीसी, रजिस्ट्रार आदि हरियाणा निवासी ही बनाए जाएंगे।
. गांवों और शहरों में कोचिंग सेंटर और महानगरों में छात्रों के लिए हरियाणा हॉस्टल बनाएंगे।
. नवोदय विद्यालय की तर्ज पर किसान मॉडल स्कूल खोलेंगे।
. जींद में शहीद भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी।
. एससी कमीशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।
. निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर नियंत्रण किया जाएगा।
. सेक्टरों में प्लॉट पर एनहांसमेंट का बोझ मकान मालिक पर नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
. दिव्यांगों, गरीबों, एससी वर्ग व अन्य जरूरतमंद लोगों को 3 लाख रुपये का ब्याज मुक्त बिना गारंटी लोन।
. गृहिणी माताओं को बच्चों के पोषण और लालन-पालन के लिए 3000 रुपये तक मासिक मानदेय देंगे।
. सरपंचों को 8000, पंचों को 3000, पंचायत समिति सदस्यों को 4000 और जिला पार्षद को 10000, नंबरदार को 5000 रुपये मासिक भत्ता देंगे।
. किसानों, छोटे दुकानदारों का सहकारी बैंकों का कर्ज माफ होगा और जमीन की नीलामी बंद होगी।
. न्यूनतम वेतन 16 हजार रुपये और दिहाड़ी 600 रुपये की जाएगी।
. सरकारी कर्मचारियों को एचआरए 1 जनवरी 2017 से दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें