फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरितालिका तीज 2018 : शाम 6 बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि-व्रत के नियम, सबकुछ

Wed, 12 Sep 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
teej
सुहागिन महिलाओं ने आज पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखा है। महिलाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाने वाला हरितालिका का ये व्रत नियम और संयम की परीक्षा लेने वाला है। पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार इस व्रत में पूजा विधि, नियम और मुहूर्त के काफी मायने हैं। आज शाम 6:15 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। हमारी इस स्टोरी में पढ़ें कि कब तक रहेगा शुभ मुहूर्त, क्या है पूजा विधि और इस व्रत को करने के नियम...
विज्ञापन

2 of 5
teej
व्रत के नियम 
जल ग्रहण नहीं किया जाता।
रात में भजन-कीर्तन होता है।
विज्ञापन

3 of 5
teej
शुभ मुहूर्त
पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:15 से लेकर सुबह 8:42 तक का है।

4 of 5
teej
पूजा की विधि
हरितालिका तीज प्रदोषकाल में किया जाता है। सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्त को प्रदोषकाल कहा जाता है। यह दिन और रात के मिलन का समय होता है।
पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बनाएं।
पूजा स्थल को फूलों से सजाकर चौकी रखें। चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
शिव जी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है। यह सुहाग सामग्री सास के चरण स्पर्श करने के बाद ब्राह्मणी और ब्राह्मण को दान देनी चाहिए।
पूजन के बाद कथा सुनें और रात्रि जागरण करें। आरती के बाद सुबह माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं व ककड़ी-हलवे का भोग लगाकर व्रत खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teej - फोटो : amar ujala
मेहंदी के रेट बढ़े
हरितालिका तीज पर मेहंदी लगवाना शुभ माना जाता है। इसके लिए सुहागिन महिलाओं ने पहले से बुकिंग कराई हुई थी। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने रेट बढ़ा दिए। पहले मेहंदी 150 रुपये में लगाई जा रही थी, लेकिन मंगलवार को 250 से 300 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें