अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले प्रतीक्षा और जलसा से तो सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोग 'सोपान' के बारेमें जानते होंगे। मालूम हो कि 'सोपान' उनके दिल्ली स्थित घर का नाम है जो गुलमोहर पार्क के पॉश इलाके में बना है। बहरहाल 'सोपन' हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन का है जहां अमिताभ बच्चन का बचपन गुजरा है।
विज्ञापन
2 of 4
sopaan
- फोटो : अमर उजाला
दो मंजिला 'सोपान' हरिवंश राय बच्चन के लिए बहुत ही खास है क्योंकि जब तक वह वहां रहे है उन्होंने दर्जन भर पोइट्री सेशन और डिबेट का आयोजन किया और अपनी आत्मकथा का अंतिम अध्याय भी वहीं लिखा है।
विज्ञापन
3 of 4
sopaan
इस पोइट्री सेशन में वह खुद भी अपनी कविताएं सुनाते थे। हिंदी साहित्य के बड़े नाम जैसे विश्णू प्रभाकर, रामनाथ अवस्थी, डॉ. महीप सिंह जैसे लोग मौजूद रहते थे। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन एक स्वतंत्र पत्रकार थी जो गुलमोहर पार्क सोसाइटी की सदस्य भी थीं।
1979 में जब बिग-बी की फिल्म डॉन एक सूपरहिट साबित हुई तब उन्होंने अपने माता-पिता से जिद की कि वह उनके साथ मुंबई चलें। हालांकि वह समय समय पर दिल्ली आ कर सोपान में रहते थे और पोइट्री सेशन और डिबेट का आयोजन करते थे। मुंबई जाने के बावजूद हर साल दिवाली मनाने हर साल सोपान आते थै।