प्रद्युम्न की हत्या मामले में पिंटो परिवार की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जमानत को रद्द करवाने एवं पिंटो परिवार की गिरफ्तारी को लेकर प्रद्युम्न परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
2 of 5
pradyuman
परिजन चाहते हैं स्कूल में सुरक्षा का जिम्मा स्कूल मालिक का है। ऐसे में वह स्वयं को बचाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सीबीआई के सवालों का जवाब उन्हें न देना पड़े। प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने बताया कि पिंटो परिवार अपनी गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
वह मामले को दबाने में जुटा है। पहले वह लोग पुलिस को गुमराह करते रहे। अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मंजूर करवा ली है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सीबीआई उनसे यह पूछताछ करे कि स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे।
4 of 5
pradyuman thakur
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
सुरक्षा के नाम पर इतनी अधिक लापरवाही क्यों बरती गई। क्यों न स्कूल मालिक को भी इस हत्या के मामले में बराबर का दोषी माना जाए। यदि स्कूल मालिक की गलती नहीं थी तो वह बार-बार अदालत में जाकर अग्रिम जमानत क्यों ले रहा है।
यह केवल स्वयं को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा पिंटो परिवार को गई दी जमानत के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट मेंयाचिका दायर की है। इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख निश्चित की है।