गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के उप्पल साउथ एंड के एस ब्लॉक में रहने वाले वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह (55) ने अपनी पत्नी कोमल उर्फ सोनू (52), दोनों बच्चों अदिति (21) और आदित्य (14) की हत्या कर आत्महत्या कर ली। सामूहिक हत्याकांड में सामने आया है कि वैज्ञानिक श्रीप्रकाश ने सबसे पहले अपने जिगर के टुकड़े की हत्या की। इसके बाद एक-एक कर अन्य दो सदस्यों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। पढ़िए कैसे वैज्ञानिक ने पूरी वारदात को दिया अंजाम...