फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड: सबसे बड़ा सच आया सामने, मोबाइल डाटा रिकवरी करने वाली टीम भी हैरान

Sun, 07 Jul 2019 09:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश परिवार की मौत के मामले में मोबाइल डाटा रिकवरी करने वाली एजेंसी डाइटेक की रिपोर्ट ने पुलिस को भी उलझन में ला दिया। एजेंसी की रिपोर्ट में डॉ सोनू और बेटी अदिति के मोबाइल में डाटा ही नहीं मिला। मोबाइल की हालत को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों मोबाइल से डाटा डिलीट किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए कि आखिरकार मोबाइल में ऐसे क्या राज थे। जिसकी वजह से उनका डाटा डिलीट करना पड़ा। एजेंसी की रिपोर्ट के बाद साइबर विशेषज्ञ दोनों मोबाइल का डाटा रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. श्रीप्रकाश के घर से पानी के डिब्बे में तीन मोबाइल डूबे हुए मिले थे। इसमें दो एंरॉयड और एक एप्पल आईफोन था। आईफोन मोबाइल वाटरफ्रूफ होने के कारण खराब नहीं हुआ। जबकि बाकि दोनों मोबाइल चालू हालत में नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 6
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन गर्ग
इसके अलावा दो अन्य मोबाइल भी खराब हालत में पुलिस को मिले। पुलिस की ओर से एजेंसी डाइटेक को भेजे गए मोबाइल में सामने आया कि आईफोन अदिति का था जबकि सैमसंग एस-10 डॉ सोनू का था। ये दोनों मोबाइल की हालत ऐसी थी मानो इन्हें तोड़ा गया हो। एजेंसी ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में सामने आया कि डॉ सोनू और उनकी बेटी अदिति का मोबाइल पूरी तरह खाली मिला है। उसके व्हाट्सएप और गैलरी समेत मोबाइल का डाटा डिलीट किया गया हो। 

4 of 6
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
दोनों मोबाइल को फैक्ट्री रीसेट किया गया। जिससे विशेषज्ञ डाटा रिकवर नहीं कर पाए। इन रिपोर्ट ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक, अदिति का मोबाइल खाली मिलना, उसको सबसे पहले मारा जाना। इस पूरे हत्याकांड में सवाल खड़े कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस अधिकारियों की मानें तो डॉ. सोनू की बहन और उसके परिवार के लोगों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अदिति और डॉ सोनू से उनकी अच्छी बातचीत होती थी। पुलिस इनके कॉल डिटेल्स रिपोर्ट (सीडीआर) के आधार पर अभी तक 15 लोगों से अलग-अलग पूछताछ के अलावा उनके बयान दर्ज कर चुकी है इसमें अदिति के दोस्त, ननिहाल पक्ष के लोग, रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल है। इसमें डॉ सोनू के बुद्घिज्म के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
आपको बता दें कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार सुबह यह सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक वैज्ञानिक ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया, और फिर खुद आत्महत्या कर ली। गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड एस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 299 में डॉक्टर प्रकाश सिंह(55) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनू सिंह(50), बेटी अदिति(22) और बेटा आदित्य(13) थे। उन्होंने बीती देर रात किसी धारदार हथियार से पहले परिवार के तीनों सदस्यों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद फांसी पर झूल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें