पटौदी के एक फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिरा
- फोटो : प्रेमचंद पालमी
दरअसल, वर्ष 2015 में पीडब्लूडी ने पटौदी-रेवाड़ी रोड पर गांव पहाड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। निर्माण कार्य के लिए गुरुनानक इंजीनियरिंग सर्विस को ठेका दिया गया था। 13.86 करोड़ रुपए से बनने वाले फ्लाईओवर को 2 साल में बनकर तैयार होना था, लेकिन विवादों के कारण इसका निर्माण 4 साल में पूरा हुआ।