फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पानी की बाल्टी में मिले थे पति-पत्नी और बेटी के मोबाइल

Wed, 03 Jul 2019 11:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम के उप्पल साउथ एंड सोसायटी में वैज्ञानिक परिवार की हत्या व आत्महत्या के मामले में पुलिस को डॉक्टर दंपति और उसकी बेटी अदिति का मोबाइल पानी की बाल्टी से बरामद हुआ है। एसीपी सदर अमन यादव के मुताबिक तीनों मोबाइल को साइबर विशेषज्ञों की मदद से डाटा बैकअप लेने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा तीनों मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस को मां-बेटी और डॉ श्रीप्रकाश का मोबाइल पानी की बाल्टी में डूबे हुए मिले। साथ ही पुलिस को वॉश बेसिन से खून के दाग भी मिले, जिसमें अंदेशा जताया जा रहा है कि इस तिहरे हत्याकांड के बाद डॉ. श्रीप्रकाश ने अपने हाथ धोए। 
विज्ञापन

3 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट पर खून के कोई छींटे नहीं मिलना और आत्महत्या के लिए इतनी मजबूत रस्सी का प्रयोग करना यह जताया जा रहा है कि डॉक्टर ने पूरी वारदात को योजनाबद्ध तरीके से रचा था। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने इंटरनेट की मदद से पूरी साजिश रची। पुलिस डॉक्टर दंपती के लैपटॉप को भी जब्त कर डाटा सर्च कर रही है। 

4 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
एसीपी सदर अमन यादव ने बताया कि तीनों मोबाइल पानी में डूबने के चलते खराब हो गए है जिन्हें साइबर विशेषज्ञों की मदद से डाटा निकालने की कोशिश की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो मोबाइल को लैब में भी भेजा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि कॉल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा मृतकों के दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई जिसमें कोई ऐसी बात निकलकर नहीं आई है। पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gurugram murder and suicide - फोटो : सुदर्शन झा
आपको बता दें कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार सुबह यह सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक वैज्ञानिक ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया, और फिर खुद आत्महत्या कर ली। गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड एस ब्लॉक के फ्लैट नंबर 299 में डॉक्टर प्रकाश सिंह(55) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी सोनू सिंह(50), बेटी अदिति(22) और बेटा आदित्य(13) थे। उन्होंने बीती देर रात किसी धारदार हथियार से पहले परिवार के तीनों सदस्यों को मौत के घाट उतारा और फिर खुद फांसी पर झूल गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें