फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से रोका तो दरिंदा बना पति, सोते समय 40 बार मारा चाकू, उठ न पाई वो

Mon, 04 Feb 2019 02:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
gurugram vanshika murder - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में दहेज और शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवक पंकज भारद्वाज ने अपनी पत्नी वंशिका उर्फ नेहा का बड़े ही निर्मम तरीके से कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
gurugram vanshika murder - फोटो : अमर उजाला
उसने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारने के बाद उसके पूरे शरीर को 40 से अधिक बार चाकुओं से गोद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपित ने बेड, फर्श और दीवार पर लगे खून के दाग धो दिए। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मृतका को दहेज को लेकर परेशान करते थे। पति शारीरिक संबंध बनाने को लेकर हर वक्त उससे लड़ाई करता रहता था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
gurugram vanshika murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के पटेल नगर निवासी महेश शर्मा ने सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी वंशिका उर्फ नेहा की शादी 28 अप्रैल 2017 को गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-1 निवासी पंकज भारद्वाज से हुई थी। शादी के तीन महीने बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग नेहा को परेशान करते और ताने देते थे। पति पंकज उस पर शारीरिक संबंध बनाने को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देता था। इसको लेकर अनेक बार पंचायत भी हो चुकी थी।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर को पंकज और नेहा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि पंकज ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बारे में नेहा ने अपने पिता महेश शर्मा को फोन कर तुरंत गुरुग्राम पहुंचने को कहा था, लेकिन उन्होंने पहले की तरह मामूली विवाद समझकर रविवार को गुरुग्राम पहुंचने की बात कही। आरोप है कि शनिवार देर शाम पंकज के पिता ने महेश शर्मा को फोन कर उनकी बेटी की मौत की खबर दी तो वह परिजनों सहित गुरुग्राम पहुंचे तो पाया कि नेहा के शरीर पर अनेक चोट और चाकू गोदने के निशान हैं। घर में दीवार और फर्श पर लगे खून के दाग धोए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पवन चौधरी ने बताया कि मृतका के सिर पर किसी भारी चीज से तीन से चार बार वार किया गया था। इसके कारण खोपड़ी टूटकर दिमाग की नसें बाहर तक निकल आई थीं। नीचे गिरने के बाद गला, छाती, पेट, कमर पर 40 से अधिक बार उसके शरीर को चाकू से गोदा गया। बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति सहित अन्य परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया है।- नरेंद्र बिजरणियां, पुलिस उपायुक्त (अपराध), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
सोती हुई पत्नी को साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा
पुलिस उपायुक्त (अपराध) नरेंद्र बिजरणियां ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में पंकज भारद्वाज (28) के साथी सहरसा बिहार के गांव मझौल निवासी नसीम अहमद (39) ने वारदात को अंजाम दिया। जिस वक्त नेहा सो रही थी उसी वक्त पंकज ने नसीम के साथ मिलकर उसके सिर पर पाने से वार किया और उसे चाकू से गोद दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पंकज भारद्वाज ने बताया कि उसकी पत्नी नेहा का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं था। मायके वालों के कहने पर वह उसकी बेइज्जती करती थी। जिसकी वह रंजिश रखे हुए था। वारदात में प्रयुक्त किया गया चाकू नसीम अहमद व पंकज ने साथ ही बाजार जाकर खरीदा था। सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर चाकू व लोहे के पाने की बरामदगी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें