नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में दृष्टिबाधितों के टी-20 विश्वकप के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कई सितारे दृष्टिबाधितों के साथ मंच पर उतरे।  इसका उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने किया। इसके मुकाबले आज से शुरू हो चुके हैं।  भारत समेत 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें कई भारतीय खिलाड़ी रैंप पर वॉक करते नजर आए। टूर्नामेंट में कुल 48 मैच होंगे। फाइनल 12 फरवरी को बंगलुरू में होगा।