फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ गैंगरेप के विरोध में उतरा गुर्जर समाज, कहा- इंसाफ दिलाने के बजाए खेल रहे हैं राजनीति

Sat, 14 Apr 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
rape
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अल्पसंख्यक बकरवाल गुर्जर समुदाय की आठ वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में हो रही राजनीति का अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने विरोध किया है। महासभा ने पीड़ितो को इंसाफ दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 4
rape
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में इसी साल जनवरी में आठ साल की बच्ची से की गयी दरिंदगी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा इस घटना के सामने आने पर पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के बजाए सभी राजनीतिक दलों द्वारा राजनीति की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
rape
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि आरोपियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्ची बकरवाल गुर्जर समुदाय की सदस्य थी और इलाके से बकरवाल समुदाय को बाहर निकालने के लिए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
rape
बच्ची के साथ हुई हैवानियत से पूरे देश को ठेस पहुंची और पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने की स्थिति में संपूर्ण गुर्जर समाज रोषित है। कठुआ में हुई घटना से लोग अपने ही देश में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाना की मांग की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक नरेंद्र गुर्जर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जे पी तंवर, जीतेन्द्र तंवर, गौरव तंवर, देवेंद्र कसना, अमित खारी, नितिन डेढ़ा, अनिल खेपड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें